फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 की उम्र में 27 साल बड़े डायरेक्टर से की थी शादी, जानें क्या है सलमान और हेलन के रिश्ते की सच

Tue, 21 Nov 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Tue, 21 Nov 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Helen birthday : bollywood dancer helen birthday special story know about her journey
हेलन

हेलन को अगर बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आज हेलन उम्र 79वें पड़ाव पर पहुंच गई हैं। हेलन को आखिरी बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहब्बतें' में देखा गया था। 17 साल हो गए, उन्हें लाइम लाइट से दूर हुए। कभी-कभी अपने परिवार के साथ किसी फंक्‍शन में नजर आ जाती हैं। भारतीय सिनेमा में आइटम सॉन्ग करने की शुरुआत हेलन ने ही की थी। एंग्लो इंडियन हेलन जब तक फिल्मों में रहीं, उनका स्टारडम कम नहीं हुआ।

Helen birthday : bollywood dancer helen birthday special story know about her journey
हेलन

अपने डांस से हेलन ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको निजी जिंदगी की ऐसी असलियत बताएंगे जहां सिर्फ अंधेरा था। हेलन फिल्मी पर्दे पर थिरकती हुई सबका मन मोह लेती थीं। चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाली हेलन की जिंदगी में कभी सिर्फ मायूसी थी। हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था। उनकी मां बर्मा की थीं। हेलन का एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी। 

पढ़ें- दीपिका का सिर काटने पर 10 करोड़ का इनाम, ट्विंकल खन्ना ने उड़ाया मजाक- 'इस पर भी GST लगा है क्या'

Helen birthday : bollywood dancer helen birthday special story know about her journey
हेलन

पिता का निधन होने के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी कर ली। इसके बाद हेलन ने अपने सौतेले पिता का सरनेम रिचर्डसन अपना लिया। लेकिन वर्ल्ड वॉर II में रिचर्डसन की मौत हो गई। जब जापान ने बर्मा पर कब्जा किया तो हेलन का पूरा परिवार मुंबई की ओर चल दिया। यात्रा के दौरान उन्हें जंगलों और गांवों से गुजरना पड़ा। हेलन की मां और दोनों भाई-बहन भूख से बिलख रहे थे। तब ग्रामीणों ने उन्हें अपने घर पर रखा और खाना दिया।

पढ़ें- सलमान खान के शो 'Bigg Boss' का असली चेहरा आया सामने, घर में रहते हैं पर दिखते नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Helen birthday : bollywood dancer helen birthday special story know about her journey
हेलन

वहीं पर एक ब्रिटिश सैनिक ने उन्हें मुंबई जाने के लिए गाड़ी, खाना और दवाइयां दी। इस दौरान हेलन की प्रेग्नेंट मां का मिसकैरेज हो गया। जिस ग्रुप के साथ हेलन का परिवार मुंबई जा रहा था। उनमें से कुछ लोग भुखमरी और कुछ बीमारी के कारण मर गए। मुंबई की मंजिल अभी दूर थी। इसलिए हेलन की मां ने कोलकाता में रुकने फैसला किया। वो वहां पर नर्स का काम करने लगीं।

विज्ञापन
Helen birthday : bollywood dancer helen birthday special story know about her journey
हेलन

हेलन और उनके दोनों भाई-बहन को स्कूल भेजा गया। लेकिन मां की सैलरी से घर का खर्च निकालना मुश्किल था। कोलकाता में रहने के दौरान हेलन की मां की मुलाकात कुकु मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं। हेलन घर चलाने के लिए नौकरी ढूंढ रही थीं। तब कुकु ने हेलन को फिल्मों में कोरस डांसर की नौकरी दिलवाई। हेलन के आते ही कुकु का चार्म फीका पड़ने लगा और हेलन ने अपनी जगह बना ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed