फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात्र 31 साल की उम्र में स्मिता ने छोड़ दी थी दुनिया, इन 5 एक्ट्रेस को भी बहुत जल्द आ गई मौत

Tue, 16 Oct 2018 06:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
bollywood Died actress in Young age on Smita Patil Birthday
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का 17 अक्तूबर को जन्मदिन होता है। एक समय स्मिता पाटिल की बॉलीवुड में तूती बोलती थी, पर जब उनकी असमय मौत हुई तो पूरा बॉलीवुड हिल गया था। बताया जाता है कि स्मिता पाटिल की मृत्यु बेटे प्रतीक के जन्म के तुरंत बाद प्रसव के दौरान हुई कुछ जटिलताओं की वजह से हुई। वो मात्र 31 वर्ष की थीं। केवल स्मिता पाटिल ही नहीं थीं जिन्होंने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया और भी कई हीरोइनें हैं जिन्होंने जल्द दुनिया छोड़ दी। जानें, इंडस्ट्री की ऐसी ही टॉप हीरोइनों के बारे में, जिन्होंने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया...

 
bollywood Died actress in Young age on Smita Patil Birthday
प्रत्यूषा बनर्जी: महज 24 साल की उम्र में टीवी की चर्चित अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी जिंदगी की जंग हार गईं। उनकी मौत की कहानी एक मिस्ट्री बनकर रह गई। 
bollywood Died actress in Young age on Smita Patil Birthday
जिया खान: जिया की जब मृत्यु हुई, वो सिर्फ 25 वर्ष की थी। जिया की मौत पर अमिताभ बच्चन से लेकर दिया मिर्जा तक सभी ने खेद व्यक्त किया। उनकी मौत भी एक मिस्ट्री बनकर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood Died actress in Young age on Smita Patil Birthday
मधुबाला: ह्रदय रोग के कारण मधुबाला की मृत्यु सिर्फ 36 साल की उम्र में ही हो गई। मधुबाला के दिल में एक छोटा सा छेद था और उस वक्त ये बीमारी लाइलाज थी। मधुबाला के अंतिम वर्ष बेहद दुखद रहे। वो आइना तक देख कर घबरा जाती थीं। उनका खूबसूरत चेहरा धीरे धीरे बिगड़ने लगा था। वो हर दिन अपने मेकअप मैन को घर बुलाने लगी। शूटिंग न होते हुए भी वो मेकअप करके बैठी रहती थीं। 
विज्ञापन
bollywood Died actress in Young age on Smita Patil Birthday
मीना कुमारी: मीना कुमारी की जब मृत्यु हुई उस वक्त उनकी उम्र 39 वर्ष थी। 31 मार्च 1972 को उनकी मृत्यु लीवर सिरोसिस नाम की बीमारी की वजह से हुई। अपने आखिरी के सालों में वो बहुत शराब पीने लगीं थीं।''
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed