सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉलीवुड का वो डायरेक्टर जिसने बनाई भारत की सबसे बड़ी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 09 Apr 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
bollywood director k asif india biggest film mughal e azam here lesser known facts
के आसिफ

हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा डायरेक्टर था जो अपनी सिर्फ एक फिल्म के लिए जाना जाता है। इस निर्देशक ने फिल्म बनाने की कोई खास ट्रेनिंग नहीं ली थी। इनका नाम था के आसिफ और पूरा नाम करीमुद्दीन आसिफ। बॉलीवुड के सफल फिल्म निर्माता और निर्देशकों की श्रेणी में टॉप पर रहने वाले के आसिफ को लोग पागल फिल्म डायरेक्टर भी कहते थे। इसकी वजह बहुत बड़ी थी। उनके जानने वालों के मुताबिक वह बड़े सनकी और जिद्दी इंसान थे। 14 जून 1922 को इटावा में जन्मे आसिफ एक बार जो सोच लेते थे उसे पूरा करके ही दम लेते थे। यही वजह थी कि लाख रुकावटों के बावजूद उन्होंने अपनी फिल्म मुगल-ए-आजम को पूरा कर लिया। लगातार 14 सालों तक फिल्म का निर्माण चलता रहा।

Trending Videos
bollywood director k asif india biggest film mughal e azam here lesser known facts
K. Asif - फोटो : social media

उनका जन्म 14 जून 1922 को हुआ था और 9 मार्च 1971 को वह इस दुनिया से रुख्सत हो गए। उन्होंने अपनी जिन्दगी में केवल दो फिल्में बनाईं ‘फूल'(1945) और ‘मुग़ल-ए-आज़म’ (1960)। उनकी पहली फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन दूसरी फिल्म ‘मुग़ल-ए-आज़म’ ने इतिहास बना दिया। इस फिल्म ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के कई लोगों को प्रभावित किया। इस फिल्म का स्टारडम इस कदर बढ़ा कि दिलीप कुमार सुपरस्टार बन गए। यह फिल्म दिलीप कुमार के करियर की एतिहासिक फिल्म साबित हुई। फिल्म में दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर के किरदार आज भी क्लासिक माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood director k asif india biggest film mughal e azam here lesser known facts
मुगल-ए-आजम - फोटो : सोशल मीडिया

शीश महल बनाने के लिए बैल्जियम से मंगवाए गए शीशे
चौदह सालों में 1.5 करोड़ की लागत से बनी फिल्म मुगल-ए-आजम के एक गाने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ को फिल्माने में 10 लाख रुपये खर्च किये गए थे। ये उस दौर की वो रकम थी जिसमें एक पूरी फिल्म बन कर तैयार हो जाती थी। 105 गानों को रिजेक्ट करने के बाद नौशाद साहब ने ये गाना चुना था। 

bollywood director k asif india biggest film mughal e azam here lesser known facts
mughal-e-azam - फोटो : social media
दिलीप कुमार के बहनोई थे के आसिफ 
के आसिफ की शादी दिलीप कुमार की बहन अख्तर बेगम से हुई थी। एक बार अख्तर बेगम और आसिफ में झगड़ा हुआ। दिलीप बीच-बचाव करने पहुंचे तो आसिफ ने उनसे कह दिया कि अपना स्टारडम मेरे घर से बाहर रखो। दिलीप कुमार उनकी इस बात से बेहद नाराज हुए। दिलीप का के आसिफ के प्रति नाराजगी का आलम ये था कि वो फिल्म के प्रीमियर तक में नहीं गए थे। 

 
विज्ञापन
bollywood director k asif india biggest film mughal e azam here lesser known facts
मुगल-ए-आजम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड का सबसे महंगा सेट 
1960 में बनी इस फिल्म का सेट उस दौर में अपनी भव्यता के लिए खूब चर्चा में रहा था। फिल्म 'मुगल-ए-आजम का गाना 'प्यार किया तो डरना क्या' लाहौर किले के शीशमहल की हूबहू कॉपी में शूट किया गया था और इस शीशमहल की इस कॉपी यानी सेट को बनाने में ही 2 साल का समय लग गया था। यह उस दौर में भारत का सबसे महंगा फिल्म सेट था, जिसे बनाने में करीब 15 लाख का खर्च आया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed