इंग्लिश विंग्लिश बॉलीवुड की उन फिल्मों में शामिल है, जिसने लोगों का दिल छू लिया था। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया था। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में श्रीदेवी नजर आई थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो फिल्म जिसे दर्शकों से इतना प्यार मिले उसे रिलीज के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
R Balki: आर बाल्की ने किया बड़ा खुलासा, बोले- इंग्लिश विंग्लिश का निर्माण करने के लिए कोई नहीं था तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के निर्माताओं में से एक आर बाल्की ने हाल ही में एक नए साक्षात्कार में खुलासा किया कि जब गौरी फिल्म लिख रही थीं, तो कोई भी इसका निर्माण करने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि इसे फीमेल लीड के साथ अमेरिका में शूट किया जाना था।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने लंदन में शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, 'खेल खेल में' नजर आएंगे ये सितारे
बाल्कि ने कहा, "उन्होंने कहा कि आप एक महिला प्रधान फिल्म कैसे बना सकते हैं और इतना खर्च कैसे कर सकते हैं? इस पर मैंने कहा कि महिला प्रधान से आपका क्या मतलब है? मुझे महिला प्रधान शब्द समझ में नहीं आता। मेरा मतलब है, वह एक व्यकित है एक एक्टर। इस पर निर्माता कहते थे कि यह लागत नहीं निकाल पाएगी। फिल्मकार ने आगे बताया कि तब उनकी राकेश झुनझुनवाला से मुलाकात दुर्घटनावश हुई और फिर फिल्म बनी लेकिन बहुत अलग तरीके से।
उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने श्रीदेवी के साथ एक अलग प्रोजेक्ट पर चर्चा की थी, लेकिन वह नहीं बन सका, क्योंकि यह सब तब हुआ जब गौरी पहले से ही इंग्लिश विंग्लिश लिख रही थीं। बाद में, बाल्की ने गौरी और श्रीदेवी के साथ एक मीटिंग आयोजित की और दोनों ने इस फिल्म पर साथ काम करने का फैसला किया।
यह फिल्म एक मध्यम आयु वर्ग की भारतीय गृहिणी शशि गोडबोले के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने में असमर्थता के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों से पार पाने की उसकी यात्रा कहानी का सार है। इस फिल्म ने श्रीदेवी ने 15 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इसे समीक्षकों की ओर से भी काफी सराहा गया था।
Kajol: दुर्गा पूजा में काजोल के साथ हुआ हादसा, पंडाल में स्टेज से गिरीं अभिनेत्री