फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख- आर्यन से सैफ- इब्राहिम तक, बड़े पर्दे पर फैंस देखना चाहेंगे इन बाप-बेटों की जोड़ी

Fri, 13 Mar 2020 08:44 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 13 Mar 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Father Son duo Shah Rukh Aryan Akshay Aarav Saif Ibrahim Suniel Ahan Govinda Yashvardhan
बॉलीवुड सितारों के साथ उनके बेटे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में एक तरफ जहां नए लोगों को मौका मिलता है तो वहीं कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाते हैं। ऐसे में कुछ को जहां सफलता मिलती हैं तो वहीं कुछ स्टारकिड्से कुछ वक्त के बाद ही फिल्मों से गायब नजर आते हैं। बात फिलहाल के बॉलीवुड की करें तो पिछले कुछ वक्त में ही कई स्टारकिड्स ने डेब्यू किया है। इसके साथ ही कई कतार में भी हैं। लेकिन इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको उन स्टारकिड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिनको दर्शक जरूर उनके पिता के साथ ही फिल्मों में देखना चाहेंगे।

Bollywood Father Son duo Shah Rukh Aryan Akshay Aarav Saif Ibrahim Suniel Ahan Govinda Yashvardhan
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : social media

शाहरुख खान और आर्यन खान
किंग ऑफ रोमांस के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने पिता के तरह ही दिखते हैं। वहीं शाहरुख की तरह ही आर्यन को पसंद करने वालों की भी लंबी कतार है। इंस्टाग्राम पर आर्यन को लाखों लोग पसंद करते हैं। हालांकि आर्यन के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कोई भी खबर फिलहाल तो सामने नहीं है लेकिन दर्शक जरूर किसी न किसी फिल्म में शाहरुख और आर्यन को एक साथ देखना चाहेंगे।

Bollywood Father Son duo Shah Rukh Aryan Akshay Aarav Saif Ibrahim Suniel Ahan Govinda Yashvardhan
aarav with akshay

अक्षय कुमार और आरव कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार एक के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते जा रहे हैं। एक के बाद एक हिट फिल्म देने के चलते अक्षय कुमार बॉलीवुड की हिट मशीन कहलाए जाने लगे हैं। वैसे खिलाड़ी कुमार जहां इतना एक्टिव रहते हैं तो वहीं उनके बेटे आरव लाइमलाइट से उतना ही दूर। ऐसे में आरव के साथ अक्षय कुमार को किसी फिल्म में देखना फैंस के लिए भी जरूर मजेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Father Son duo Shah Rukh Aryan Akshay Aarav Saif Ibrahim Suniel Ahan Govinda Yashvardhan
saif, sara and ibrahim - फोटो : file photo

सैफ अली खान और इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड पर अपना दमखम दिखा रही हैं। वहीं सारा अली खान अक्सर अपने भाई इब्राहिम के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। ऐसे में फैंस जरूर चाहेंगे कि बड़े पर्दे पर न सिर्फ सारा की बल्कि सैफ अली खान की जोड़ी भी इब्राहिम के साथ एक बार देखने को मिल जाए।

विज्ञापन
Bollywood Father Son duo Shah Rukh Aryan Akshay Aarav Saif Ibrahim Suniel Ahan Govinda Yashvardhan
सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे का नाम अहान शेट्टी है। पिछले लंबे वक्त से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अहान शेट्टी  तेलुगू फिल्म RX 100 की रीमेके के शूट में बिजी हैं। ऐसे में ये कह सकते हैं कि अहान का अभी तक बॉलीवुड डेब्यू हुआ नहीं है। लेकिन ये जरूर कह सकते हैं कि सुनील शेट्टी के फैंस दोनों को एक साथ जरूर देखना पसंद करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed