चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ ही साथ अब इसका बड़ा असर सिनेमा पर भी देखने को मिल रहा है। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड भी इसके चपेट में आ गया है। एक तरफ जहां कई बड़े- बडे आयोजन टाले जा रहे हैं तो वहीं फिल्मों की रिलीजिंग डेट भी बदली जा रही है। फिल्मों की बदलती रिलीजिंग डेट की लिस्ट में अब फास्ट एंड फ्यूरियस 9 भी आ गई है। लेकिन इस फिल्म की बदलती रिलीजिंग का असर अक्षय कुमार पर देखने को मिल सकता है।
कोरोनावायरस का इन फिल्मों पर हुआ असर, फिर से अक्षय कुमार और विन डीजल की होगी बड़ी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हॉलीवुड की फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की नौवीं कड़ी यानी फास्ट एंड फ्यूरियस 9 पहले 22 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब कोरोनावायरस के प्रभाव के चलते फिल्म की रिलीजिंग तारीख अब 2 अप्रैल 2021 कर दी गई है। ऐसे में अब विन डिजल और जॉन सीना स्टारर फिल्म की टक्कर अब अक्षय कुमार की फिल्म से होने वाली है।
#F9 pic.twitter.com/agQAFNLm9w
बता दें कि पहले जहां इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' और सलमान खान की 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' के साथ होने थी लेकिन अब फिल्म की रिलीजिंग तारीख बदलने के कारण फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' से होगी। याद दिला दें कि पहले बेल बॉटम की रिलीजिंग डेट 22 जनवरी 2021 तय की गई थी लेकिन बाद में उसे बदलकर 2 अप्रैल 2021 कर दिया गया था।
I know there are enough memes out there about me clashing with myself one day but 22nd January, 2021 is not that day😜 #BellBottom will now release on 2nd April, 2021!@ranjit_tiwari @vashubhagnani @honeybhagnani @monishaadvani @nikkhiladvani @EmmayEntertain @poojafilms pic.twitter.com/0Z3f5ZMa3q
बात कोरोनावायरस का फिल्मों की रिलीजिंग डेट पर असर की करें तो फास्ट एंड फ्यूरियस 9 ऐसी अकेली फिल्म नहीं है, जिसको कोरोनावायरस के असर के चलते टाला गया है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी भी शामिल है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट की तारीख बाद में घोषित करने की बात कही हैं। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। इससे पहले जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म नो टाइम टू डाइ की रिलीज डेट भी बदली जा चुकी है। इसके अलावा ए क्वायट प्लेस पार्ट टू का प्रीमियर भी रद्द हो गया है।
Because our safety always, always comes first. Stay safe and take care of yourself 🙏🏻 pic.twitter.com/CnNfMT6Kck
गौरतलब है कि कोरोनोवायरस का संक्रमण चीन और भारत के अलावा दक्षिण कोरिया और इटली तक फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। इसके बाद से भारत में भी सिनेमाघरों को बंद रखने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। केरल और दिल्ली के सारे सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश संबंधित राज्यों की सरकारों ने गुरुवार को ही जारी किए।
पढ़ें- आयुष्मान की राह चलीं उर्वशी, 'वर्जिन भानुप्रिया' में करेंगी अटूट कौमार्य से परेशान लड़की का किरदार