100 सालों से पुराने सिनेमा में हीरो के साथ- साथ विलेन्स का भी अहम किरदार रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बिना विलेन्स के बॉलीवुड अधूरा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि विलेन्स में सिर्फ एक्टर्स ने ही नाम कमाया है। इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने विलेन बनकर सभी का दिल जीता। ऐसे में एक नजर 5 दमदार लेडी विलेन्स पर.....
मां- सास बनकर बहू-बेटियों को परेशान करती थीं ये एक्ट्रेसेस, देखें 5 दमदार लेडी विलेन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादिरा
श्री 420 , आन और पाकीजा जैसी फिल्मों में विलेन के किरदार निभा चुकीं नादिरा एक्ट्रेसेस जितना ही सुर्खियों में रहती थीं। कई दफा तो उनके किरदार में इतना दम दिखता था कि दर्शक सच में उन्हें बुरा समझने लगे थे। होंठ के दाईं तरफ तिल और बड़ी-बड़ी आंखों वाली नादिरा को फैमिली फिल्मों की सबसे दमदार विलेन्स में गिना जाता था।
ललिता पवार
ललिता ने 1928 में राजा हरिश्चंद्र फिल्म से अपना करियर शुरू किया था। वहीं रामायण में मंथरा का किरदार करके वो निगेटिव रोल्स की रानी मानी जाने लगीं। कई फिल्मों में निगेटिव रोल कर चुकीं ललिता 1987 तक हिंदी सिनेमा में सक्रिय रही थीं।
बिंदू
बिंदू ने 1970 से लेकर 1980 तक कई निगेटिव रोल किया। अक्सर मां या सास बनकर वो अपनी बेटी या बहू को तड़पाती नजर आती थीं। वहीं उन्होंने कुछ फिल्मों में कैबरे डांसर का रोल भी किया था।
रोहिणी हट्टांगड़ी
अग्निपथ फिल्म में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार रोहिणी हट्टांगड़ी ने निभाया था। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म गांधी में महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का रोल प्ले किया था। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने जितने भी निगेटिव रोल किए। उनसे उन्होंने खूब सुर्खियां बंटोरी थी।