फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर का 26 अगस्त को जन्मदिन है। बैक टू बैक कई यादगार और दमदार फिल्म देने वाले मधुर, बॉलीवुड के सबसे उम्दा निर्देशकों में से एक माने जाते हैं। खासकर सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों के मामले में। बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर काम शुरु करने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं और साथ ही पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुके हैं। मधुर भंडारकर से जुड़ा आज एक ऐसे किस्से के बारे में बताते हैं जो उस वक्त बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई थी। यह बात साल 2011 की है और इसमें शामिल थीं अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय।
Madhur Bhandarkar Birthday: ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर परेशान हो गए थे मधुर भंडारकर, जानिए क्या था पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मधुर ने ऐश्वर्या के साथ अपना ड्रीम प्रोजेक्ट साइन किया था। ऐश्वर्या ने फिल्म साइन कर दी थी लेकिन एक बहुत जरूरी बात डायरेक्टर को नहीं बताई कि वो प्रेग्नेंट हैं। ये किस्सा है फिल्म 'हीरोइन' का। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या, मधुर भंडारकर की पहली पसंद थीं। मधुर ने इस फिल्म को बनाने से पहले डेढ़ साल तक रिसर्च किया था। इसमें मधुर का खून-पसीना लगा था। उन्होंने इसके लिए 40 लोकेशन फाइनल की थीं।
जब मधुर को ऐश की प्रेग्नेंसी की बात पता चली तो वो बेहद नाराज हुए और उन्होंने ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मधुर ने बताया, 'फिल्म में ऐसे सीन थे जो किसी भी इंसान के दिमाग पर गहरा असर छोड़ सकते थे। फिल्म की आठ दिन की शूटिंग हो चुकी थी। तभी मेरी असोसिएट डायरेक्टर एक एक्ट्रेस के साथ रिहर्सल कर रही थी। वो स्लिप हो गई और उसे काफी चोट आई। आज जब मैं ऐश को देखता हूं तो मुझे काफी दुख होता है।'
मधुर ने कहा था- 'मुझे लगता है कि अगर मेरी एसोसिएट की जगह ऐश्वर्या गिर जातीं तो मैं जिंदगी भर खुद को माफ नहीं कर पाता। फिल्म में एक्ट्रेस को स्मोक करना था। लेकिन प्रेग्नेंट महिला के लिए स्मोकिंग ठीक नहीं। ऐसा भी हो सकता था कि ऐश कैमरे में स्मोक करने से मना कर देतीं। फिल्म में कई चीजें ऐसी थीं जो एक प्रेग्नेंट महिला को नुकसान पहुंचा सकती थीं। हमें ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबर एक न्यूज चैनल से मिली। तब वो 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं। ये फिल्म इंडस्ट्री विश्वास पर चलती है। जिसे ऐश्वर्या ने तोड़ दिया था। इस फिल्म की घोषणा कांस में हुई थी।'
'फिल्म की कुछ शूटिंग हो चुकी थी और 65 दिन की शूटिंग बची थी। हम कैमरे पर 6-7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस को नहीं दिखा सकते थे। हमने कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया और इस वजह से मैं डिप्रेशन में चला गया था। मैं 8 दिन तक ऑफिस नहीं गया।' बता दें कि उस वक्त इस विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।