महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के अलग ही रंग देखने को मिलते हैं। शिल्पा शेट्टी हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाती हैं। इस बार भी शिल्पा ने अपने घर पर बप्पा की मूर्ति की स्थापना की। आमतौर पर विसर्जन के दिन वो ढोल नगाड़े के साथ सेलिब्रेट करती हैं लेकिन इस बार उन्होंने इस त्योहार को कोविड 19 की वजह से उन्होंने केवल परिवार के साथ सादगी से ही मनाया।
VIDEO: गणेश चतुर्थी पर शिल्पा शेट्टी ने फोटोग्राफर्स को दिए लड्डू, तभी अभिनेत्री ने बोली ऐसी बात, हंस पड़े सभी लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा ने दो दिन गणपति बप्पा को घर में रखा। सोमवार को उन्होंने विसर्जन किया। इस दौरान शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा, बेटा वियान और उनकी मां भी थीं। विसर्जन के बाद शिल्पा ने फोटोग्राफर्स के बीच लड्डू बांटे। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में शिल्पा पहले एक थाली में लड्डू और मोदक फोटोग्राफर्स को पकड़ाती हैं। एक अन्य थाली पकड़ाते हुए शिल्पा कहती हैं कि 'यह भगवान गणेश का आशीर्वाद है। सब आपस में बांट लो लेकिन प्लेट देकर जाना।' शिल्पा के इतना कहते ही फोटोग्राफर्स हंस पड़ते हैं। लुक्स की बात करें तो उन्होंने सफेद और पीले रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई थी।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने बेटे वियान के साथ एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो घर के अंदर ही लगे गमलों से सब्जियां तोड़ती नजर आई थीं। इस वीडियो के साथ ही शिल्पा ने बताया था कि वह अब पूरी तरह शाकाहार जीवन अपनाएंगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। लॉकडाउन से पहले वो फिल्म 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' में व्यस्त थीं। फिल्मों के अलावा शिल्पा छोटे पर्दे पर लगातार काम कर रही थीं। वो कई रियलिटी शोज में बतौर जज दिखीं।