फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World AIDS Day: एड्स के बारे में खुलकर बातें करती हैं ये फिल्में, अबतक नहीं देखी तो जरूर देखिए

Wed, 01 Dec 2021 12:50 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Dec 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
Bollywood films based on HIV awareness you must watch on World AIDS day  
एड्स जागरूकता पर बनी फिल्में

ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) के मरीज आज भी दुनिया भर में देखने को मिलते हैं। एचआईवी मरीजों की पीड़ा को समझ पाना सबके बस की बात तो नहीं है, लेकिन इस बीमारी के बारे में सही जानकारी रखने और लोगों को जागरूक करने का काम हम जरूर कर सकते हैं। एचआईवी मरीजों के लिए लोगों के मन में संवेदना भले ही दिखती हो लेकिन उन्हें छूआछूत की नजरों से देखने वालों की अब भी कमी नहीं है। इसका कारण है लोगों के मन में इसके प्रति जागरूकता न होना। यही कारण है कि हम आज भी 1 दिसंबर के दिन विश्व भर में एड्स दिवस मनाते हैं और इस बीमारी के बारे में सही जानकारियां साझा कर जागरूकता लाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए कई माध्यमों का प्रयोग किया जाता है। बॉलीवुड ने भी इस गंभीर विषय पर अपनी ओर से यथा संभव योगदान देने का प्रयास किया है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जो एड्स जागरूकता पर आधारित हैं। इन फिल्मों को अगर आपने नहीं देखा है तो जरूर देखना चाहिए साथ ही अन्य लोगों को भी इन्हें देखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए- 

Bollywood films based on HIV awareness you must watch on World AIDS day  
एड्स जागो

एड्स जागो
साल 2007 में आई 'एड्स जागो' (AIDS Jaago) फिल्म में चार शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। इसमें जाने माने निर्देशक विशाल भारद्वाज, मीरा नायर, फरहान अख्तर और संतोष द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्में 'माइग्रेशन', 'ब्लड ब्रदर्स', 'पॉजिटिव' और 'प्रारंभ' को शामिल किया गया है। इन शॉर्ट फिल्मों में शिने अहुजा, इरफान खान, समीरा रेड्डी, रायमा सेन, आयशा टाकिया और पंकज कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया है।

Bollywood films based on HIV awareness you must watch on World AIDS day  
फिर मिलेंगे

फिर मिलेंगे
एड्स के बारे में बात करने पर हमारे दिमाग में अगर किसी फिल्म का पहला नाम आएगा तो वो साल 2004 में आई 'फिर मिलेंगे' होगी। इसमें सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और अभिषेक बच्चन ने काम किया है। फिल्म के माध्यम से एड्स को लेकर बनाई गई गलत मानसिकता के बारे में बात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood films based on HIV awareness you must watch on World AIDS day  
माय ब्रदर निखिल

माय ब्रदर निखिल
2005 में आई इस फिल्म का निर्देशन ओनिर ने किया है। इसमें संजय सुरी और जूही चावला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'माय ब्रदर निखिल' में भारतीय सिनेमा के इतिहास में समलैंगिकता और एड्स को दर्शाया गया है।

विज्ञापन
Bollywood films based on HIV awareness you must watch on World AIDS day  
68 पेजेस

68 पेजेस
इस फिल्म का निर्देशन श्रीधर रंगायन ने किया है। 2007 में आई इस फिल्म में पिछड़े समुदाय के उन लोगों की हालत दिखाई गई है जिन्हें एचआईवी होने के कारण घिनौनी नजरों से देखा जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed