फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films Shot In Kashmir: बॉलीवुड की पसंदीदा लोकेशन है कश्मीर, 'कश्मीर की कली' से 'राजी' तक की हो चुकी है शूटिंग

Tue, 20 Sep 2022 07:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 20 Sep 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
bollywood films that were shot in kashmir location kashmir ki kali silsila dil se race 3 raazi haider rockstar
कश्मीर की कली और राजी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

काफी लंबे इंतजार के बाद घाटी में दर्शकों के बड़े पर्दे पर फिल्में देखने को मिलेंगी। 1 अक्टूबर से घाटी के लोगों के लिए पहला मल्टीप्लेक्स खोला जाएगा। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज यानि 20 सितंबर को आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन कर दिया है। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में बॉलीवुड की तमाम फिल्मों की शूटिंग हुई है। इसमें कश्मीर की कली से लेकर आलिया भट्ट की फिल्म राजी तक का नाम शामिल है। तो चलिए यहां आपको विस्तार से उन फिल्मों के बारे में बताते हैं- 

bollywood films that were shot in kashmir location kashmir ki kali silsila dil se race 3 raazi haider rockstar
कश्मीर की कली और मिस्टर नटवरलाल - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीर की कली और मिस्टर नटवरलाल
1964 में आई शक्ति सामंत की फिल्म 'कश्मीर की कली' से शर्मिला टैगोर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शम्मी कपूर ने काम किया था। फिल्म के कुछ गाने जैसे, ये चांद सा रोशन चेहरा, कहीं न कहीं दिल लगाना पड़ेगा, इशारों इशारों में दिल लेने वाले, दीवाना हुआ बादल काफी मशहूर हैं। इसमें कश्मीर की डल झील में चलने वाले शिकारे भी दिखाए गए हैं। वहीं अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म मिस्टर नटववरलाल की शूटिंग भी घाटी के बीरवाह इलाके में हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट थी।

bollywood films that were shot in kashmir location kashmir ki kali silsila dil se race 3 raazi haider rockstar
सिलसिला और दिल से - फोटो : सोशल मीडिया

सिलसिला और दिल से
साल 1981 में आई अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की फिल्म सिलसिला की शूटिंग लोकेशन भी कश्मीर है। इसका डायरेक्शन यश चोपड़ा ने किया है। कहा जाता है कि यह फिल्म तीनों सितारों के वास्तविक जीवन के लव ट्राएंगल से इंस्पायर थी। इसके अलावा शाहरुख खान, मनीषा और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'दिल से' के कई सीन्स घाटी की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood films that were shot in kashmir location kashmir ki kali silsila dil se race 3 raazi haider rockstar
मिशन कश्मीर और बजरंगी भाईजान - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन कश्मीर और बजरंगी भाईजान
मिशन कश्मीर 2000 में बनी एक्शन मूवी है। इसे विधु विनोद चोपड़ा ने बनाया। इसमें लीड रोल संजय दत्त, ऋतिक रोशन, प्रिटी जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और जैकी श्रॉफ ने निभाया। वहीं सलमान खान और करीना कपूर की मश्हूर फिल्म बजरंगी भाईजान के चर्चित दृश्यों की शूटिंग कश्मीर में की गई थी। इन दृश्यों को फैंस ने बहुत पसंद भी किया था।

विज्ञापन
bollywood films that were shot in kashmir location kashmir ki kali silsila dil se race 3 raazi haider rockstar
रॉकस्टार और हैदर - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकस्टार और हैदर
इम्तियाज अली के डायरेक्शन में साल 2011 में बनी फिल्म रॉकस्टार के की दृश्यों की शूटिंग घाटी में हुई थी। इसमें रणबीर कपूर व नर्गिस फखरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर की कहानी कश्मीर के इर्द-गिर्द है। इस फिल्म की शूटिंग गुलमर्ग के अलावा पहलगाम, अनंनाग, श्रीनगर, डल लेक, कश्मीर यूनिवर्सिटी गार्डन और सोनमर्ग में हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed