फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलकर भी हम ना मिले: वो फिल्में जिनमें एक ना हो पाए प्यार करने वाले, पर्दे पर हुईं जबरदस्त हिट

Sat, 19 Jun 2021 06:36 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 19 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Bollywood films where lead pair did not get a happy ending still movie became superhit
इश्कजादे, देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

इश्क सच्चा वही जिसको मिलती नहीं मंजिले...'हमारी अधूरी कहानी' फिल्म का ये गाना हर उस अधूरे इश्क का हाल बयां करता है जहां दो प्यार करने वाले मिल नहीं पाते। प्यार की कहानी हमेशा से कुछ ऐसी रही है कि इसमें मिलन से ज्यादा जुदाई का गम देखने को मिला है। असल जिंदगी में ही ऐसी कितनी कहानियां सुनने को मिल जाती हैं जब दो प्यार करने वाले एक नहीं हो पाते। इन्हीं कहानियों से प्रेरित होकर बॉलीवुड में भी कई बार ऐसी फिल्में बनी है जहां दो प्यार करने वाले अंत में एक नहीं हो पाए। दर्शकों को हैप्पी एंडिंग तो अच्छी लगती ही है, लेकिन जब बड़े पर्दे पर इश्क की ऐसी कहानियां उतारी गईं जहां मोहब्बत करने वाले अलग हो गए तो दर्शकों का दिल भर आया।



फिल्मों के वो किरदार जो मिलकर एक ना हो पाए

इन फिल्मों ने सिखाया कि सिर्फ एक दूसरे को पा लेना या हासिल करना ही प्यार नहीं होता है। कभी कभी अपने प्यार के साथ मौत को गले लगा लेना या दूसरों की खुशियों के लिए अपने प्यार को खुद से दूर कर देना भी प्यार होता है। वैसे तो बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी फिल्में बनी हैं, लेकिन आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही चुनिंदा फिल्मों के बारे में जिनमें दो प्यार करने वाले एक दूसरे से अलग हो गए।

Bollywood films where lead pair did not get a happy ending still movie became superhit
बाजीराव मस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया

बाजीराव मस्तानी

हमारे दिल एक साथ धड़कते हैं मस्तानी और रुकते भी एक साथ हीं हैं....संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में जब रणवीर और दीपिका ने एक साथ मौत को गले लगा लिया तो हर किसी की आंखें नम हो गई। बाजीराव के किरदार में रणवीर सिंह को बहुत पसंद किया गया साथ ही मस्तानी के किरदार में दीपिका दर्शकों के दिलों पर छा गईं। फिल्म में उनकी प्रेम कहानी और शादी को लेकर समाज की मानसिकता दिखाई गई और जब दोनों एक नहीं हो पाए तो उन्होंने एक साथ दम तोड़ दिया और साबित कर दिया कि इस जहां से परे भी एक दुनिया है जहां वो हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाएंगे।

Bollywood films where lead pair did not get a happy ending still movie became superhit
इश्कजादे - फोटो : सोशल मीडिया

इश्कजादे

हिंदू-मुस्लिम के प्यार में अगर राजनीति आ गई तो प्यार करने वालों के पीछे पूरी दुनिया पड़ जाती है। परमा और जोया के किरदार में अर्जुन और परीणिती ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। इस फिल्म में दिखाया गया कि राजनीति के नींव पर शुरू हुआ प्यार का खेल कब सच में असली प्यार बन जाता है ये जोया और परमा को भी समझ नहीं आता। इसके बाद जब दोनों एक होने का फैसला करते हैं तो उनका परिवार ही उनकी जान का दुश्मन बन जाता है। इस फिल्म में हॉनर किलिंग के मुद्दे को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood films where lead pair did not get a happy ending still movie became superhit
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

देवदास

संजय लीला भंसाली की मास्टरपीस फिल्म 'देवदास' का दर्दनाक अंत भला कौन भूल सकता है। पारो के प्यार में दुनिया भूला देवदास मरने से पहले एक बार उसकी चौखट पर पहुंच जाता है और खुद की तरफ दौड़ती नजर आती पारो को देखकर वो हमेशा हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर लेते है। बचपन के साथी जब जवानी में एक होना चाहते हैं तो समाज और परिवार उनके खिलाफ हो जाता है। इस फिल्म में ऐश्वर्या और शाहरुख के दमदार अभिनय ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। साथ ही फिल्म के क्लाइमेक्स ने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिए थे।

विज्ञापन
Bollywood films where lead pair did not get a happy ending still movie became superhit
तेरे नाम - फोटो : सोशल मीडिया

तेरे नाम

सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे नाम' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। फिल्म में सलमान राधे के किरदार में नजर आए थे वहीं भूमिका चावला ने निर्जरा का किरदार निभाया था। दबंग राधे भोली भाली निर्जरा के प्यार में दीवाना हो जाता है और जब उसके प्रपोजल को निर्जरा ठुकरा देती है तो वो पागल हो जाता है। हालांकि उसकी दीवानगी देख निर्जरा भी उससे प्यार करने लगती है, लेकिन अपनी गुंडा-गर्दी के चलते राधे का पाला दुश्मनों से पड़ता है जो उसे बुरी तरह घायल कर देते हैं। जब राधे लौटकर निर्जरा के पास जाता है तो वो हमेशा के लिए इस दुनिया से जा चुकी होती है। इस फिल्म के दर्दनाक अंत ने फैंस को बहुत भावुक कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed