फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Gossips: जब डर से अटक गई थी श्याम रामसे की सांस, कई साल बाद लिख डाली थी 'वीराना'

Fri, 14 Oct 2022 08:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Oct 2022 08:43 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Gossips: Veerana director Shyam Ramsay faced a scared incident after that decided to make this movie
वीराना - फोटो : social media

जब भी हॉरर फिल्मों की बात की जाती है तो वर्ष 1988 में आई फिल्म 'वीराना' का जिक्र जरूर होता है। रामसे ब्रदर्स की इस फिल्म को आज भी हॉरर फिल्मों में सबसे शानदार माना जाता है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन तुलसी रामसे और श्याम रामसे ने मिलकर किया था। डरावनी कहानी पर आधारित इस फिल्म ने एक्ट्रेस जैस्मीन को रातों-रात स्टार बना दिया था। फिल्म में मुख्य किरदार अदा करने वाली जैस्मीन की खूबसूरती और अभिनय लोगों की चर्चा के विषय बन गए तो दूसरी ओर फिल्म को लेकर भी कई किस्से खूब मशहूर हुए। इनमें सबसे ज्यादा मशहूर किस्सा यह है कि 'वीराना' सच्ची घटना पर आधारित है। दिलचस्प बात यह है कि यह घटना किसी और के साथ नहीं, बल्कि खुद श्याम रामसे के साथ घटी थी। आइए जानते हैं पूरा किस्सा...

Bollywood Gossips: Veerana director Shyam Ramsay faced a scared incident after that decided to make this movie
वीराना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रामसे ब्रदर्स को खासतौर पर हॉरर फिल्मों के लिए ही जाना जाता था। 'वीराना' भी इन्हीं में से एक है। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने का मूल विचार एक सच्ची और खौफनाक घटना से प्रेरित है। ऐसा कहा जाता है कि श्याम रामसे के साथ एक रात ऐसी भयानक घटनी घटी, जिसे उन्होंने दुनिया को बताने के लिए पर्दे पर उतार दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्याम रामसे एक बार महाबलेश्वर से लौट रहे थे। यह बात है वर्ष 1983 की। इस दौरान वह अपनी पूरी टीम के साथ महाबलेश्वर में फिल्म 'पुराना मंदिर' की शूटिंग कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद पूरी टीम वापस मुंबई लौट आई, लेकिन श्याम रामसे कुछ और दिन वहीं रुकना चाहते थे, इसलिए वह टीम के साथ नहीं लौटे।

Movies on Demonetisation: नोटबंदी के हालात को बयां करती हैं ये फिल्में, देखकर याद आ जाएगा 2016 का वक्त

Bollywood Gossips: Veerana director Shyam Ramsay faced a scared incident after that decided to make this movie
श्याम रामसे - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन बाद वह खुद ही कार चलाकर मुंबई लौट रहे थे। श्याम रामसे को रास्ते में ही काफी रात हो चुकी थी और रास्ता सुनसान था। ऐसे में उन्हें सड़क पर एक महिला दिखाई दी, जो उनसे आगे जाने के लिए लिफ्ट मांग रही थी। श्याम ने उस महिला की मदद करने के लिए कार रोक दी और वह उनके साथ कार की फ्रंट सीट पर आकर बैठ गई। श्याम ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह अपना चेहरा दूसरी ओर करके चुप बैठी रही। वह महिला बेहद खूबसूरत होने के साथ ही, बहुत अजीब भी थी। श्याम की नजर अचानक महिला के पैरों पर पड़ी, जिन्हें देखते ही वह डर से कांप गए। दरअसल, कहा जाता है कि महिला के पैर पीछे की ओर मुड़े हुए थे। 

Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने सरेआम किया सौंदर्या को किस, भड़क उठे गौतम विग

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Gossips: Veerana director Shyam Ramsay faced a scared incident after that decided to make this movie
श्याम रामसे - फोटो : सोशल मीडिया

महिला का हुलिया देखकर श्याम इतना ज्यादा घबरा गए कि उन्होंने तुरंत कार के ब्रेक लगाए। जैसे ही गाड़ी रुकी अचानक महिला नीचे उतरी और फिर कहीं अंधेरे में गायब हो गई। इस हादसे के बाद श्याम बुरी तरह घबरा गए और किसी तरह मुंबई अपने घर पहुंच गए। इस खौफनाक घटना की याद श्याम रामसे के दिमाग से कभी नहीं गई। उन्होंने करीब पांच साल बाद 1988 में इस घटना पर फिल्म 'वीराना' बना डाली, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया। इस घटना में कितनी सच्चाई है यह तो सिर्फ श्याम रामसे ही जानते थे, लेकिन इसका जिक्र फतेहचंद रामसे की नातिन अलीथा प्रीती कृपलानी द्वारा उनकी किताब 'घोस्ट इन ऑवर बैकयार्ड' में किया गया है।

Sapna Choudhary: करवा चौथ पर पिया के प्यार में बावरी हुईं सपना, हाथों में मेहंदी और लाल साड़ी पहने आईं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed