फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horror Movies Locations: इन भूतहा फिल्मों की शूटिंग लोकेशन भी हैं हॉरर, कलाकारों को भी हुआ था खौफ का एहसास

Tue, 11 Jul 2023 03:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 11 Jul 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
bollywood horror movies shooting locations are scariest raaz aatma bhoot 1921
हॉरर फिल्मों की शूटिंग लोकेशन - फोटो : amar ujala

फिल्में देखना तो सभी को पसंद होता है। कुछ लोग रोमांटिक फिल्में पसंद करते हैं, कुछ एक्शन और कुछ लोगों को हॉरर जॉनर पसंद आता है। बॉलीवुड में अब तक कई ऐसी डरावनी और खौफनाक फिल्में बन चुकी हैं जिनको देखकर किसी की भी रातों की नींद उड जाए। हालांकि हॉरर फिल्में बनाने का दौर आज कुछ नया नहीं है बल्कि यह रामसे ब्रदर्स के समय से चला आ रहा है। इन हॉरर फिल्मों की शूटिंग भी खतरनाक जगहों पर हुई है। तो चलिए आपको इन फिल्मों की शूटिंग लोकेशन्स के बारे में बताते हैं। 

bollywood horror movies shooting locations are scariest raaz aatma bhoot 1921
भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूत पार्ट 1
बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल की फिल्म भूत पार्ट 1 जितनी डरावनी है उतनी ही डरावनी जगह पर इसे शूट किया गया है। इस फिल्म को 600 साल पुराने एक महल, जिसका नाम भूली भटियारी है, में शूट किया गया है। इस महल के बारे में कहा जाता है कि यहां नकारात्मक ऊर्जाओं का वास है और यह महल हॉन्टेड है।


इसे भी पढ़ें- Akshya Kumar: OMG 2 टीजर रिलीज के बीच सुर्खियों में अक्षय का पुराना बयान, जानें धर्म पर क्या बोले थे अभिनेता
 
bollywood horror movies shooting locations are scariest raaz aatma bhoot 1921
बाजीराव मस्तानी, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बाजीराव मस्तानी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी भले ही हॉरर फिल्म न हो लेकिन इसको पुणे की डरावनी जगहों पर शूट किया गया है। इसकी शूटिंग शनिवारवाडा नाम की जगह पर हुई है जो कि भारत की डरावनी जगहों में से एक मानी जाती है। कहा जाता है कि हर अमावस्या की रात को यह किला हॉरर बन जाता है और यहां से अक्सर ‘काका माला वाचवा’ की आवाज सुनी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood horror movies shooting locations are scariest raaz aatma bhoot 1921
1921

1921
विक्रम भट्ट की फिल्म ‘1921’ को वेंटवर्थ वाल हाउस पर शूट किया गया है जो कि हॉरर जगहों में शामिल है। शूटिंग के दौरान विक्रम भट्ट ने यह भी कहा था कि यहां पर कैमरे में भूत कैद हुआ है। इस जगह पर बहुत ही असामान्य चीजें महसूस की गई हैं।

विज्ञापन
bollywood horror movies shooting locations are scariest raaz aatma bhoot 1921
राज फिल्म शूटिंग लोकेशन - फोटो : सोशल मीडिया

राज
बॉलीवुड की सबसे फेमस हॉरर फिल्मों में से एक 'राज' ऊटी के फर्न हिल होटल में शूट की गई है। इस फिल्म की शूटिंग के पहले से ही इस होटल को लेकर कई डरावनी बातें कही जाती हैं। यह डरावना अनुभव कोरियोग्राफर सरोज खान (दिवंगत) और उनकी टीम के साथ भी हो चुका है। कहा जाता है कि पूरी टीम को होटल के फर्स्ट फ्लोर पर फर्नीचर के हिलने जैसी डरावनी आवाजें सुनाई देती थी, जबकि होटल में पहला फ्लोर था ही नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed