बॉलीवुड में अक्सर सेलेब्रिटीज अपने पार्टनर के साथ कपल गोल्स देते नजर आते हैं। ऐसे में जहां कुछ सेलेब्स की शादी अरेंज है तो वहीं कुछ ही लव मैरिज। लेकिन इनके बीच वो सेलेब्स सबसे खास हैं जो सक्सेस के बाद भी नहीं बदले और अपने बचपन की दोस्त को अपना लाइफ पार्टनर चुना। वैसे तो ये लिस्ट में छोटी नहीं है लेकिन इस पैकेज में हम आपको बताते हैं चुनिंदा ऐसे 4 सेलेब्स के बारे में....
इन चार सेलेब्स ने बचपन के प्यार को बनाया हमसफर, ये एक्टर तो रेस्टोरेंट में लड़की देख हो गया था फिदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान- गौरी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान का। शाहरुख खान की लव स्टोरी आज किसी से भी छिपी नहीं है। गौरी शाहरुख की दोस्त थीं और शाहरुख ने उनको अपना बनाने के लिए काफी पापड़ बेले हैं। वहीं गौरी ने भी शाहरुख का साथ तब दिया जब शाहरुख के साथ कोई नहीं खड़ा था। गौरी के प्यार और शाहरुख की मेहनत का नतीजा है कि आज दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल माने जाते हैं। एक तरफ जहां शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह हैं तो वहीं गौरी भी अपने क्षेत्र की क्वीन मानी जाती हैं।
आयुष्मान खुराना- ताहिरा
एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे रहे आयुष्मान खुराना ने भी अपनी दोस्त को अपना हमसफर बनाया है। दोनों के बारे में कहा जाता है कि स्कूल के वक्त दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को हमसफर बनाने का फैसला किया। वक्त कैसा भी रहा हो लेकिन न आयुष्मान ने ताहिरा का और न ताहिरा ने आयुष्मान का साथ छोड़ा। हाल ही में ताहिरा ने कैंसर जैसी बीमारी से जंग जीती है। इस मुश्किल घड़ी में आयुष्मान उनके साथ जमकर खड़े रहे।
सुनील शेट्टी- माना
सुनील शेट्टी कमाल के एक्टर हैं, इस बात में कोई शक नहीं है। लेकिन सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी भी अपने क्षेत्र की दमदार खिलाड़ी हैं। दरअसल दोनों बचपन के दोस्त हैं और धीरे धीरे इनके दोस्ती प्यार में और फिर शादी में बदल गई। माना शेट्टी एक कमाल की बिजनेसवुमेन हैं, माना शेट्टी ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजक्ट शुरू किया जिसके अंतर्गत उन्होंने मुंबई में 21 लक्जरी विला बनाए हैं। करीब 6500 स्कवेयर फीट में फेले हर विला में सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है।इसके अलावा माना शेट्टी एक लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं जिसमें डेकोरेशन से लेकर रोजमर्जा की हर लक्जरी चीज उपलब्ध हैं। इसके अलावा माना शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रेन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। फंड जुटाने के लिए समय समय पर वो 'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, सुनील शेट्टी सालाना करीब 100 करोड़ की कमाई करते हैं।
बॉबी देओल- तान्या
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और तान्या का प्यार भी बचपन का है। कहा जाता है कि तान्या को बॉबी ने एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा था और उन्हें पहली नजर का प्यार हो गया था। इस किस्से के बारे में बता दें कि बात 1995 की है जब उनकी फिल्म 'बरसात' रिलीज हुई। बॉबी की अपनी पहचान बनने लगी थी। फिल्मी करियर तो शुरू हो चुका था लेकिन बॉबी की जिंदगी में अभी कोई नहीं था। बॉबी एक दिन मुंबई के एक इटेलियन रेस्टोरेंट में बैठे थे, तो एक लड़की उनके सामने से गुजरी। बॉबी भले ही फिल्मों में काम करते थे, लेकिन इतनी खूबसूरत लड़की उन्होंने पहली बार देखी थी। बस बॉबी उन्हें देखते ही प्यार कर बैठे। तुरंत ही उन्होंने पता कराया कि लड़की है कौन? किस्मत अच्छी थी बॉबी को उसका पता मिल गया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई और उसके बाद दोनों के परिवारों की रजामंदी से शादी। तान्या बतौर डिजाइनर अपना काम बखूबी कर रही हैं। वो कहती हैं कि बॉबी उनके काम में ज्यादा दखल नहीं देते लेकिन अच्छे काम पर बॉबी और सनी भैया दोनों तारीफ करते हैं।
पढ़ें: कास्टिंग काउच की पांच बार शिकार हो चुकी हैं सुरवीन चावला,कहा- डायरेक्टर देखना चाहता था क्लीवेज लुक