ऐसे तो बॉलीवुड में हर महीने तमाम फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कई फिल्में हिट होती हैं तो कई फ्लॉप होती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है जिन पर बैन लग चुका है। दरअसल, कुछ विवादों के चलते इन फिल्मों पर काफी समय के लिए बैन लगा दिया गया था। हालांकि, इनमें से कुछ फिल्मों पर बैन हटा दिया गया। अगर आप भी इन फिल्मों को देखना चाहते हैं तो जान लीजिए कि ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।
Bollywood: रिलीज से पहले ही बैन हो गई थीं ये फिल्में, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं मजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंडिट क्वीन
यह फिल्म फूलन देवी के जीवन पर आधारित है, जिसका नाम बैंडिट क्वीन रखा गया। फिल्म साल 1994 में बनी थी, जिसे रिलीज से पहले विवाद के चलते बैन कर दिया गया था। हालांकि, बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर यह बैन हटा दिया गया था। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
पाकिस्तान की इकरा या भारत की कियारा कौन खूबसूरत?
ब्लैक फ्राइडे
यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हुसैन जयदीप की किताब पर आधारित है। इस फिल्म में मुंबई ब्लास्ट होने से पहले,उसकी प्लानिंग को लेकर दिखाया गया था। हालांकि इस फिल्म पर बाद में बैन हटा दिया गया था। इसे आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Bhojpuri Screen & Stage Awards 2023: ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ ने मारा सिक्सर, खेसारी और आम्रपाली रहे अव्वल नंबर
फिराक
यह साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गुजरात में साल 2002 में हुई हिंसा पर बनाया गया था, जिसमें दिखाया था कि वहां के लोग इस हिंसा के बाद अपनी लाइफ को किस तरह से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह मुख्य किरदार में नजर आए। फिराक को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
Shraddha Kapoor : जब फैन ने की बच्चे को कार पर बैठाने की कोशिश, श्रद्धा कपूर का यह रिएक्शन आया सामने
लिपस्टिक अंडर माई बुरका
यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में महिलाओं की इच्छा संबंधी चीजों के बारे में दिखाया गया था। हालांकि, इसमें कुछ सेक्सुअल सीन होने के कारण बैन लगाया गया था। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।