फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood VS South Cinema: केवल बॉलीवुड ही नहीं, टॉलिवुड भी करता है हिंदी फिल्मों की कॉपी; इन मूवीज का साउथ में बन चुका है रीमेक

Wed, 04 May 2022 01:04 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 04 May 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
bollywood movies that has been remake in south cinema
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ के बीच भाषा को विवाद बढ़ता जा रहा  है। कन्नड़ फिल्मों के स्टार किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच छिड़ी ट्वीट की जंग में कई बॉलीवुड स्टार और कर्नाटक के नेता भी इसमें कूद पड़े थे। बाद में दोनों अभिनेताओं ने विवाद को आपसी तरीके से सुलझा लिया था, फिर भी अभी भी कई लोग इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा और केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता के बाद की लोगों ने बॉलीवुड पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। लोगों का कहना है कि बॉलीवुड तमिल फिल्मों की कॉपी करके फिल्में बनाता है। लेकिन कई बार साउथ में भी हिंदी फिल्मों को कॉपी करके फिल्में बनाई गई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वह कौन सी फिल्में हैं।

bollywood movies that has been remake in south cinema
पिंक - फोटो : सोशल मीडिया

पिंक
तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की हिंदी फिल्म पिंक सिनेमाघरों में खूब हिट हुई थी। ये फिल्म उस समय खूब चर्चा में थी। इस फिल्म की सफलता के बाद तमिल में ये फिल्म नेरकोंडा पारवई के नाम से रिलीज की गई थी। पिंक के रीमेक में बनी इस फिल्म ने साउथ में ताबड़तोड़ कमाई की थी।

bollywood movies that has been remake in south cinema
अंधाधुन - फोटो : सोशल मीडिया

अंधाधुन
आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। अंधाधुन भी हिट फिल्म थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की थी। इस फिल्म की सफलता के बाद मलयालम में भ्रामम और तेलुगू में मेस्ट्रो के नाम से फिल्में बनाई गईं। वह भी सुपरहिट हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood movies that has been remake in south cinema
अ वेडनेसडे - फोटो : सोशल मीडिया

अ वेडनेसडे
अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म अ वेडनेसडे की कहानी उस समय लोगों को खूब पसंद आई थी। साउथ में भी इस फिल्म का रीमेक बना और इसका नाम उन्नीपोल ओरुवन था। नीरज पांडे और कमल हासन ने इसकी कहानी लिखी थी।

विज्ञापन
bollywood movies that has been remake in south cinema
थ्री इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया

थ्री इडियट्स
चेतन भगत के नॉवेल पर बनी फिल्म थ्री इडियट्स ने  भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे। इस फिल्म में आर माधवन, शरमन जोशी और आमिर खान थे। धमाकेदार कमाई करने वाली इस फिल्म का भी रीमेक साउथ में बना और वहां भी इसने अपना परचम लहराया। तमिल में ये फिल्म ननबन के नाम से रिलीज हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed