{"_id":"573592334f1c1b7b3f9198a9","slug":"bollywood-singer-mubarak-begum-hospitalised","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की जंग लड़ रहीं 115 फिल्मों में गाने वालीं मुबारक, इलाज को नहीं पैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिंदगी की जंग लड़ रहीं 115 फिल्मों में गाने वालीं मुबारक, इलाज को नहीं पैसे
Fri, 13 May 2016 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी दुनिया जब किसी को शाहरतों की बुलंदी पर बैठाती है तो रातोंरात सितारा बना देती है। यही बॉलीवुड जब अपने किसी सितारे को भूलाता है तो ऐसा भुला देता है कि उसकी आह और कराहट भी वो नहीं सुनता। जिनकी आवाज पर कभी बड़ी-बड़ी हीरोइनें पर्दे पर ठुमकती दिखती थीं, उस आवाज की मल्लिका आज दिल में सुराख होने की वजह से अस्पताल में हैं लेकिन इलाज की तो छोड़िए पेट भरने के लाले हैं। हम बात कर रहे हैं, 'मुझको मेरे गले लगा लो ओ मेरे हमराही' जैसा सदाबहार गाना गाने वाली मुबारक बेगम की।
40 साल तक फिल्मों में गाने वाली गायिका आज दाने-दाने की मोहताज
2 of 6
76 साल की मुबारक बेगम को 3 मई को मुंबई के अंधेरी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अपने जमाने की इस मशहूर गायिका के दिल में छेद है। मुबारक बेगम ने 115 फिल्मों में 178 गानों को आवाज दी। उनके गाने 50,60 और 70 के दशक में खूब मशहूर हुए। अपने वक्त से सभी बड़े सितारों के साथ काम करने वाली मुबारक 70 के दशक के बाद गुमनामी में चली गईं। उनके और उनके परिवार के साथ वक्त ने जो किया वो किसी के साथ न हो। मुबारक बेगम की कहानी किसी की भी आंखों को नम करने के लिए काफी है।
40 साल तक फिल्मों में गाने वाली गायिका आज दाने-दाने की मोहताज
3 of 6
मुबारक बेगम को 70 के बाद धीरे-धीरे काम मिलना कम हो गया। उनकी आवाज नए दौर और गाने के नए अंदाज में फिट नहीं बैट रही थी। घर में एक बेटा और बेटी। बेटी बीमारी के कारण लंबे समय तक बिस्तर पर रही और आखिर उसने दम तोड़ दिया। बेटी के इलाज पर मुबारक ने जिंदगी भर की कमाई लुटा दी, लेकिन उसको ना बची सकीं। दूसरी तरफ बेटे को भी कोई अच्छी नौकरी ना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
40 साल तक फिल्मों में गाने वाली गायिका आज दाने-दाने की मोहताज
4 of 6
मुबारक जोगेश्वरी में अपने बेटे और बहू के साथ रहती हैं। एक कमरे के इस मकान में वो गुजर करती हैं। जो कभी मुहम्मद रफी के साथ गाने गाती थीं, आज घुटन में जी रही है। मुबारक का बेटा टैक्सी चलाकर अपनी गुजर-बसर करता है।
विज्ञापन
40 साल तक फिल्मों में गाने वाली गायिका आज दाने-दाने की मोहताज
5 of 6
मुबारक को पेंशन की एक छोटी सी रकम सरकार की तरफ से मिलती है। ये पेंशन इतनी भी नहीं कि वो अपना पेट महीने भर तक भर सकें। दूसरी तरफ बेटा टैक्सी चला कर इतना नहीं कमाता कि मां को बेहतर इलाज दिला सके। सही इलाज ना मिलने से मुबारक की तबीयत लगातार खराब होती चली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।