बॉलीवुड सेलेब्स का घर कही जाने वाली मायानगरी मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ जाते हैं। कभी जिम के बाहर उनका फिटनेस अवतार देखने को मिलता है तो कभी पार्टी में उनका बिंदास लुक लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स के लेटेस्ट स्पॉटिड अवतार....
Spotted: व्हील चेयर पर दिखी ये अभिनेत्री और एक कार में नजर आए अर्जुन-मलाइका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण और सलमान खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक क्लीनिक के बाहर अमर उजाला के कैमरे में कैद हो गईं। हमेशा की तरह ही दीपिका काफी स्टाइलिश लग रही थीं और कैमरे को देख उन्होंने पोज भी दिए। वहीं दूसरी ओर सलमान खान भाई सोहेल खान के ऑफिस के बाहर नजर आए। वैसै फोटोज में आप देख सकते हैं कि सलमान खान या तो कुछ टेंशन में हैं या फिर थोड़ा गुस्से में।
ऋतिक रोशन- सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को काफी वक्त हो गया है। लेकिन वाबजूद इसके दोनों अच्छे दोस्त हैं और अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। दोनों ही अच्छे माता-पिता की जिम्मेदारी निभाते हुए अपने बच्चों को एक साथ वक्त देते नजर आते हैं।
आलिया- करीना और करिश्मा
हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने घर पार्टी रखी। इस खास मौके पर कई सेलेब्स नजर आए। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, करीना कपूर और बहन करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है। एक तरफ जहां आलिया भट्ट और करिश्मा ने मीडिया को देख स्माइल किया तो वहीं करीना कपूर कुछ बिजी नजर आईं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अफेयर की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर करण जौहर की पार्टी में अर्जुन और मलाइका एक साथ नजर आए। दोनों एक ही कार में बैठे नजर आए।