बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जब से शादी की है तब से उनके गर्भवती होने की अफवाहें कई बार उड़ चुकी है, लेकिन इस बार दीपिका ने अपनी बेबी प्लानिंग को लेकर बड़ी बात बोली है। दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ पिछले साल नवंबर में शादी की थी।
प्रियंका के बाद अब दीपिका का बेबी प्लानिंग को लेकर खुलासा, बोलीं-मैं और रणवीर चाहते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दीपिका पादुकोण ने हाल ही में गर्भवती होने को लेकर बात की। उन्होंने कहा है कि,'मेरा और रणवीर सिंह दोनों का इरादा माता-पिता बनने का है और हम दोनों की बच्चों को काफी पसंद करते हैं, इसलिए किसी योजना के बिना हम माता-पिता नहीं बनना चाहते हैं।'
दीपिका ने आगे कहा- 'मैं और रणवीर इन दिनों अपनी करियर पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।' दीपिका ने साफ कहा कि वह अभी बेबी प्लानिंग नहीं कर रही हैं। गौरतलब है कि बीती अगस्त को जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंदन में छुट्टियां बिता रहे थे तो उन दिनों दीपिका के गर्भवती होने की खबरों से चर्चाओं का बाजार गरम था।
पता हो कि दीपिका पादुकोण ने बीते साल अभिनेता रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कैमियो में शादी की थी। उनकी शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे। दीपिका-रणवीर ने नवंबर 2018 में दो रीति-रिवाजों से इटली में शादी रचाई थी। वहीं इन दोनों कलाकारों की फिल्मों की बात करें तो बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में दिखाई देंगी। उनकी ये फिल्म भारत के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित होगी।
'83' के अलावा दीपिका पादुकोण के पास फिल्म 'छपाक' भी है । इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है । इसमें दीपिका एक्टर विक्रांत मेसी के साथ नजर आएंगी । फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है । इस फिल्म के लिए दीपिका ने काफी मेहनत की है । फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी शाह के रोल में होंगी ।
पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक- टाइगर की 'वॉर' का जलवा बरकरार, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन