फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs OTT Fee: बॉलीवुड स्टार जिनकी ओटीटी पर भी है चांदी, चार्ज करते हैं इतनी मोटी रकम कि जानकर रह जाएंगे दंग

Fri, 16 Jun 2023 12:17 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 16 Jun 2023 12:17 AM IST
सार

बॉलीवुड जगत के सितारे पर्दे के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी छाए हुए हैं। आइए इन सेलेब्स की ओटीटी फीस जान लेते हैं। 
 

विज्ञापन
Bollywood Stars OTT Fees Charges from Pankaj Tripathi to Saif Ali Khan
सितारों की ओटीटी फीस - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की दुनिया अब पहले से ज्यादा व्यापक और सुविधाजनक हो गई है। पहले सितारों की फिल्में सिर्फ पर्दे पर रिलीज हुआ करती थीं, जिन्हें देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों का रुख करते नजर आते थे। हालांकि, कोरोना महामारी के दौरान थिएटर बंद कर दिए गए जिससे लोगों को काफी बोरियत महसूस होने लगी। यूं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म कोविड काल के पहले से मौजूद थे, लेकिन इन्हें मजबूती और लोकप्रियता कोविड के समय ज्यादा मिली। अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज बना रहे हैं, जिनका दर्शक घर बैठे ही लुत्फ उठा रहे हैं। शानदार कंटेंट वाली फिल्मों-वेब सीरीज को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स ज्यादातर स्टार्स को भी इसकी ओर रुख करने के लिए प्रेरित कर रहा है। बॉलीवुड के कई सुपरस्टार अपना ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं, और कुछ के जल्द ऐसा करने की उम्मीद है। तो आइए आज जान लेते हैं कि आपका चहेता सितारा ओटीटी पर कितनी रकम चार्ज करता है, और अब तक का हाईएस्ट पेड एक्टर कौन है- 

Bollywood Stars OTT Fees Charges from Pankaj Tripathi to Saif Ali Khan
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हर अंदाज निराला है। एक्टर जो भी किरदार निभाते हैं, उसमें पूरी तरह ढल जाते हैं। इसी का नतीजा है कि उनकी फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी नेटफ्लिक्स की सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग को समीक्षकों और फैंस दोनों के जरिए खूब सराहा गया। वहीं, रिपोर्ट की मानें तो नवाज ने इस सीरीज के दूसरे पार्ट के लिए बतौर फीस 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। 

Bollywood Stars OTT Fees Charges from Pankaj Tripathi to Saif Ali Khan
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के जाने-माने सितारे सैफ अली खान भी अपना ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं। सैफ ने भी 'सेक्रेड गेम्स' के साथ ही ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें 'तांडव' सीरीज में देखा गया। दोनों ही सीरीज में सैफ का अलग-अलग अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया और उनकी जमकर तारीफ हुई। वहीं, 'सेक्रेड गेम्स' में सैफ अली खान की फीस की बात करें तो, दोनों सीजन के लिए उनके जरिए 15 करोड़ रुपये वसूलने की जानकारी है। 

B Praak: अक्षय कुमार को भाई मानते हैं बी प्राक, अभिनेता की इस सलाह को जीवन भर याद रखना चाहते हैं सिंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars OTT Fees Charges from Pankaj Tripathi to Saif Ali Khan
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

मल्टी टैलेंटेड स्टार पंकज त्रिपाठी ने बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपनी पैठ जमा रखी है। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में कालीन भईया का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल पर छाए पंकज त्रिपाठी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मोटी रकम चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकज त्रिपाठी ने 'मिर्जापुर 2' के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इसकी सफलता के बाद उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स 2' के लिए 12 करोड़ रुपये फीस ली थी। 

Celebs: वेद-पुराणों से निकालकर सितारों ने रखे बच्चों के नाम, शिव से लेकर दुर्गा तक है इनका कनेक्शन

विज्ञापन
Bollywood Stars OTT Fees Charges from Pankaj Tripathi to Saif Ali Khan
जितेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज 'पंचायत' के दोनों पार्ट में सचिव जी की भूमिका निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। जितेंद्र की ओटीटी फीस की बात करें तो, उन्होंने 'पंचायत' सीजन 2 के हर एपिसोड के लिए 50 हजार रुपये फीस ली थी। इस तरह दूसरे सीजन से उनकी टोटल कमाई चार लाख रुपये हुई।

Rohman Shawl: 'हम एक साथ अच्छे दिखते हैं...,' रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed