इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि बॉलीवुड सितारों ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी अपनी धाक जमाकर रखी है। यही कारण है कि कई बॉलीवुड स्टार्स हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर को रिजेक्ट किया है। आज हम उन्हीं सितारों के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने किसी न किसी वजह से इस सुनहरे अवसर को ठुकरा दिया था...
इन सितारों ने ठुकराए थे सुपरहिट हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर, गोविंदा को तो ऑफर हुई थी 'अवतार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन
हॉलीवुड हीरो कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी विदेशों से मिले फिल्म ऑफर को ठुकरा दिया था। बता देें कि ऋतिक को साल 2006 में आई फिल्म पिंक पैंथर 2 के लिए ऑफर मिला था। लेकिन वक्त ने होने की वजह से ऋतिक ने ऑफर के लिए साफ इनकार कर दिया था।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान को फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में गेम शो होस्ट प्रेम कुमार के किरदार के लिए ऑफर मिला था, लेकिन बादशाह खान ने इस ऑफर को मना कर दिया था। उसके बाद यह रोल अनिल कपूर ने निभाया था।
गोविंदा
गोविंदा भी इस सूची में पीछे नहीं रहे हैं। बता दें कि 2009 में रिलीज हुई जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार में उन्हें अहम किरदार निभाने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। लेकिन गोविंदा बताते हैं कि उन्होंने ही जेम्स कैमरन को फिल्म का नाम अवतार रखने की सलाह दी थी।
इरफान खान
दिवंगत अभिनेता इरफान खान को भी हॉलीवुड फिल्म इंटरस्टेलर का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था। उस समय इरफान बॉलीवुड फिल्म लंच बॉक्स की शूटिंग में व्यस्त थे जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था। लेकिन इरफान ने द अमेजिंग स्पाइडर मैन, जुरासिक वर्ल्ड, इन्फर्नो और लाइफ ऑफ पाई जैसी फिल्में की हैं।