अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रियांक ने फिल्म निर्माता करीम मोरानी की छोटी बेटी शजा मोरानी के साथ शादी की है। दोनों ने गुरुवार की सुबह कोर्ट मैरिज की उसके बाद शाम को उन्होंने मुंबई में एक पार्टी का आयोजन किया। चलिए दिखाते हैं पार्टी के दौरान की तस्वीरें।
Inside Photos: पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा ने शजा मोरानी संग रचाई शादी, श्रद्धा कपूर सहित पहुंचे ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी में पद्मिनी कोल्हापुरे और करीम मोरानी के परिवार के सदस्य और दोस्त पहुंचे। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पार्टी का हिस्सा बनीं। श्रद्धा और प्रियांक रिश्ते में कजिन लगते हैं। श्रद्धा की मां शिवांगी कोल्हापुरे और पद्मिनी कोल्होपुरे बहनें हैं। श्रद्धा ने इस दौरान व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया। साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर का बैग लिया।
View this post on Instagram
शक्ति कपूर अपनी पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे के साथ पहुंचे। शक्ति कपूर ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था, वहीं शिवांगी ने फ्लोरल प्रिंट बनारसी सिल्क साड़ी पहनी हुई थी।
View this post on Instagram
प्रियांक और शजा की इस पार्टी में सूरज पंचोली को भी स्पॉट किया गया। सूरज ने कुर्ता और पैंट पहना हुआ था।
अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ पहुंचे। कपल ने ब्लैक कलर के आउटफिट को प्राथमिकता दी। अनिल कपूर ने जहां सिंपल स्वेट शर्ट के साथ पैंट पहना था वहीं सुनीता कपूर ने हैवी वर्क किया हुआ कुर्ता और प्लाजो कैरी किया।