हीरो-हीरोइन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनके फैंस पागल रहते हैं। इसलिए जब भी सुपरस्टार्स सड़क पर निकलते हैं तो उनके साथ भारी सिक्योरिटी होती है। हाल ही में बॉलीवुड का एक सुपरस्टार ऋतिक रोशन सड़क पर पापड़ बेचते नजर आया।
PHOTOS: सड़क पर घंटों पापड़ बेचता रहा बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, कोई पहचान तक नहीं पाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सुपरस्टार ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। इस स्टार का नाम है ऋतिक रोशन। जी हां, ऋतिक रोशन सड़क पर साइकिल चलाकर घंटों पापड़ बेचते रहे लेकिन उन्हें कोई पहचान तक नहीं पाया। ऋतिक रोशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देख आप चौंक जाएंगे।
These pics from #Super30 sets will leave you awestruck.
Dedication level ultimate
That's @iHrithik for you pic.twitter.com/jsC7GDcYdR
Baaghi 2 Official Trailer: जबरदस्त एक्शन के साथ वापस आया 'बागी', टाइगर के वार से इस बार नहीं बच पाएगा बॉलीवुड
दरअसल, ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग कर रहे हैं। ऋतिक रोशन फिल्म में जाने-माने गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। वो इस किरदार में ऐसा घुस गए हैं कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे। आनंद कुमार को अपनी बायोपिक के लिए सबसे बेहतरीन कलाकार ऋतिक रोशन ही लगे।
ऋतिक रोशन का ‘सुपर 30’ के लिए ऐसा लुक देखने के बाद खुद आनंद कुमार भी चौंक गए थे। आनंद कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था, ‘विकास बहल ने फिल्म शुरू करने से कुछ समय पहले मुझे ऋतिक रोशन का लुक दिखाया था, जिसे देखने के बाद मैं पूरी तरह से दंग रह गया था।’
आनंद कुमार की मानें तो, ‘मुझे खुशी है कि ऋतिक रोशन मेरा किरदार निभा रहे हैं। वो जिस लगन से फिल्म में काम करते हैं वो काफी प्रेरणादायक है। मैं खुद जमीन से जुड़ा हुआ इंसान हूं, जिस कारण मुझे लगता है कि मेरा किरदार निभाने के लिए ऋतिक रोशन सबसे बेहतरीन कलाकार हैं।’
10 करोड़ में पूरी होगी सुपर 30 के ऋतिक रोशन की डिमांड, मुंबई में बनेगा एक और 'बिहार'