फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग काउच पर ईशा कोप्पिकर का खुलासा और दुष्कर्म मामले पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा, पांच खबरें

Sat, 03 Oct 2020 07:49 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 03 Oct 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Top Five News Isha Koppikar Kriti Sanon Shahrukh Khan Akshay Kumar Bigg Boss 14
ईशा कोप्पिकर, कृति सेनन - फोटो : Instagram

अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने इंडस्ट्री के मौजूदा विवादों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने भीतरी और बाहरी, वंशवाद, पक्षपात और गुटबाजी जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बेशक बाहर से आए हुए लोगों को मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ती है लेकिन ऐसा नहीं है कि अंदर का हर आदमी यहां सफल हो जाता है। उन्होंने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसे कुछ नाम गिनाते हुए कहा कि ये सब बाहर से आए हुए लोग हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में शीर्ष पर अपनी पहचान बनाई।



रामू की हीरोइन का कास्टिंग काउच पर सनसनीखेज खुलासा, माधुरी, दीपिका, प्रियंका के लिए कही ये बात

Bollywood Top Five News Isha Koppikar Kriti Sanon Shahrukh Khan Akshay Kumar Bigg Boss 14
शाहरुख खान, सयानी गुप्ता - फोटो : Twitter/Instagram

2 अक्तूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई गई। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी तरफ से बधाई भी दी। इसी कड़ी में अभिनेता शाहरुख खान ने भी अपनी बेटी की तस्वीर साझा करते हुए सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी। लेकिन शाहरुख का ये बधाई देने का तरीका अभिनेत्री सयानी गुप्ता को नागवार गुजरा। तभी तो शाहरुख की इस पोस्ट पर उन्होंने तंज कसा है।


शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान को दी नसीहत, इस वजह से सयानी गुप्ता ने कसा तंज
Bollywood Top Five News Isha Koppikar Kriti Sanon Shahrukh Khan Akshay Kumar Bigg Boss 14
बेलबॉटम - फोटो : instagram: akshaykumar

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग खत्म करने के बाद देश के लिए उड़ान भर ली है। शुक्रवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके अपने प्रशंसकों को जानकारी दी कि उन्होंने अपनी फिल्म तो पूरी कर ली है और अब वह स्वदेश के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। इस पोस्ट में उन्होंने एक फोटो भी संलग्न की है जिसमें वह एक चार्टर्ड प्लेन के सामने फिल्म की अपनी अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

'बेलबॉटम' की शूटिंग खत्म होते ही अक्षय की वतन वापसी, अब शुरू होगा 'लक्ष्मी बम' का काउंटडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Top Five News Isha Koppikar Kriti Sanon Shahrukh Khan Akshay Kumar Bigg Boss 14
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद हाल ही में बलरामपुर में भी 22 साल की छात्रा के साथ हैवानियत की गई है। इस छात्रा का चाचा- भतीजे ने पहले अपहरण किया और फिर उसके साथ हैवानियत की। हाथरस के बाद बलरामपुर में हुई इस घटना पर अभिनेत्री कृति सेनन का गुस्सा फूटा है। 

बलरामपुर दुष्कर्म मामले पर कृति सेनन का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

विज्ञापन
Bollywood Top Five News Isha Koppikar Kriti Sanon Shahrukh Khan Akshay Kumar Bigg Boss 14
Bigg Boss 14 Front - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से सभी को डर था कि कहीं इस बार फैंस का पंसदीदा शो इसी की भेंट ना चढ़ जाए। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। शो अपने समय से ही शुरू हो रहा है। लोगों को भी बड़ी ही बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार है। बिग बॉस का घर हर बार की तरह ही इस बार भी बेहद आलीशान है। जिसकी कुछ तस्वीरें भी अमर उजाला आपके लिए लाया है। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिग बॉस का घर इस बार अंदर से कैसा दिखने वाला है, साथ ही किस तरह की व्यवस्था इसके कंटेस्टेंट्स के लिए की गई है। तस्वीरें देखें...

Bigg Boss 14: हर बार की तरह इस बार भी बेहद आलीशान है बिग बॉस का घर, अंदर की तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed