फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री दत्ता से लेकर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' तक, बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर खूब बटोरी सुर्खियां

Sun, 30 Sep 2018 08:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
bollywood top news this week 23rd to 29th september
tanushree dutta

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर यौन उत्पीड़न केस ने बॉलीवुड में भूचाल ला दिया है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस बीच खबर आई कि 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे नाना पाटेकर सेट पर नहीं पहुंचे जबकि उन्हें पहले दिन से ही शूटिंग सेट पर होना था। नाना पाटेकर और तनुश्री के बीच इस जंग में बॉलीवुड 2 धड़ों में बंट गया है। जहां प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस इस मामले में खुलकर तनुश्री का साथ दे रही हैं। वहीं कई बड़े स्टार्स इस मामले में कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं। बता दें कि तनुश्री ने आरोप लगाया था कि बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों जैसे नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। 

bollywood top news this week 23rd to 29th september
shraddha kapoor

'स्त्री' की सक्सेस को एंजॉय कर रहीं श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक है। लंबे समय से अटकी पड़ी इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। जिसके बाद अब साइना बनीं श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। श्रद्धा कपूर ने खुद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। अमोल गुप्ते के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने बैडमिंटन की जमकर प्रैक्टिस की है। पिछले दिनों साइना नेहवाल के साथ उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थीं। जिसमें उन्होंने साइना से खेल के टिप्स लिए थे। श्रद्धा कपूर ने अपना रोजाना का शेड्यूल भी बदल दिया है। हर रोज सुबह 5 बजे उठकर वो वर्कआउट करती हैं। 

bollywood top news this week 23rd to 29th september
patakha

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 2 फिल्में रिलीज हुई हैं। यह दोनों फिल्में 'सुई धागा' और 'पटाखा' हैं। इन दोनों ही फिल्मों में दिग्गज एक्टर्स हैं ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों की कड़ी टक्कर की उम्मीद है। 'सुई धागा' फिल्म पति-पत्नी के सफर की कहानी है कि कैसे दोनों मिलकर अपना बिजनेस शुरू करते हैं। वहीं 'पटाखा' फिल्म दो बहनों की कहानी है जिसमें दोनों एक दूसरे से अलग होना चाहती हैं लेकिन किस्मत उन्हें फिर से मिला देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood top news this week 23rd to 29th september
Vicky Kaushal

साल 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था। अब जल्द ही इस हमले को फिल्मी परदे पर दिखाया जाएगा। आदित्य धार ने 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' की शूटिंग इस साल की शुरुआत में चालू की गई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के टीजर मेंं विक्की कौशल सैनिक के किरदार में हैं। यह फिल्म अगले साल 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
bollywood top news this week 23rd to 29th september
thugs of hindostan

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को कुछ राहत देते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज कर दिया है। यह एक एपिक एडवेंचर ड्रामा मल्टीस्टारर फिल्म है और यशराज के बैनर तले बनाई गई है।  ट्रेलर बहुत शानदार है । इसे अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म कहें तो गलत नहीं होगा। फिल्म में अमिताभ, आजाद का किरदार निभा रहे हैं। वहीं आमिर, फिरंगी मल्लाह के रोल में हैं। फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ की कुछ झलकियां नजर आई हैं। बता दें कि फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed