फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prem Nath Malhotra: नायक नहीं, खलनायक बनकर इस अभिनेता को मिली कामयाबी, पाकिस्तान से भी बड़ा कनेक्शन

Thu, 03 Nov 2022 09:52 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 03 Nov 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
Bollywood veteran actor Prem Nath Malhotra death anniversary know about his Pakistan connection
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : Social Media

पचास के दशक में अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करने वाले दिग्गज कलाकार प्रेम नाथ मल्होत्रा की आज 30वीं पुण्यतिथि है। बता दें, प्रेम मल्होत्रा हिंदी सिनेमा के वो अभिनेता हैं, जिन्होंने बतौर हीरो यूं तो कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन पहचान खलनायक बनने के बाद मिली।

Bollywood veteran actor Prem Nath Malhotra death anniversary know about his Pakistan connection
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

21 नवम्बर 1926 को जन्में प्रेम नाथ मल्होत्रा का जन्म यूं तो पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। लेकिन, बटवारे के चलते उनका परिवार मध्य प्रदेश के जबलपुर में जाकर बस गया। हालांकि, खेल कूद के दिनों से ही अभिनय में रुचि रखने वाले प्रेम मल्होत्रा कुछ समय बाद ही अपने सपनों को उड़ान देने मायानगरी जा बसें। मुंबई जाकर उन्होंने पृथवी राज कपूर के पृथवी थिएटर को ज्वाइन किया और वहां होने वाले नाटकों को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया।
Love Story: 'चोर की एक्टिंग करने वाला', यह कहकर पूनम की मां ने कर दिया था इनकार, फिर ऐसे बनी शत्रुघ्न की बात

Bollywood veteran actor Prem Nath Malhotra death anniversary know about his Pakistan connection
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : social media

साल 1948 में आई फिल्म 'अजित' से उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरआत तो की लेकिन कामियाब नहीं हो पाए। उसके बाद उसी साल राज कपूर की फिल्म 'आग' और साल 1949 में आई फिल्म 'बरसात' में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। प्रेम नाथ इन फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में काफी सफल रहे। उन्होंने अपने करियर में हर सुपरहिट अदाकारा के साथ काम किया, जिसमें रमोला, मधुबाला, निकार सुल्तान, सुरैया, बीना राय जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल है।  
Sidharth-Kiara: शुरू हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां! इस जगह सात फेरे लेगा कपल

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood veteran actor Prem Nath Malhotra death anniversary know about his Pakistan connection
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : Social Media

1953 में फिल्म "औरत" के शूटिंग के दौरान, उन्हें अभिनेत्री बीना राय से मोहब्बत हो गई और दोनों ने शादी कर ली। बीना के साथ प्रेम नाथ ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा और दोनों ने मिल कर पी.एन. फिल्म्स बैनर की स्थापना की। उन्होंने इस दौरान कई फिल्मों का निर्माण किया, लेकिन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। जिसके बाद प्रेम नाथ ने फिल्म निर्माण क्षेत्र से अपने कदम पीछे हटा लिए और अपना पूरा ध्यान एक्टिंग की तरफ कर लिया।
Prithviraj Kapoor: कर्मचारियों की मदद को तैयार रहते थे पृथ्वीराज, झोला फैलाकर खड़े हो जाते थे थिएटर के बाहर

विज्ञापन
Bollywood veteran actor Prem Nath Malhotra death anniversary know about his Pakistan connection
प्रेम नाथ मल्होत्रा - फोटो : social media

उन्होंने कुछ फिल्मों में बतौर लीेड एक्टर काम किया, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। लेकिन उन्होंने फिल्मों में अपने हीरो के किरदार को छोड़ बतौर खलनायक पैर जमाने का तय किया। साल 1970 में आई फिल्म "जॉनी मेरा नाम" में राय साहब के किरदार में दर्शकों के जेहन में अपनी एक अलग जगह बनाई। इसके बाद ऋषि कपूर और अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया की फिल्म 'बॉबी' में प्रेम नाथ ने डिम्पल के पिता का किरदार निभाया जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर की तरफ से 'सर्श्रेष्ठ सहायक अभिनेता' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।  
Rani Chatterjee: भोजपुरी क्वीन के इन लुक्स पर हार बैठेंगे दिल, ट्रेडिशनल ही नहीं वेस्टर्न में भी ढाती हैं कहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed