सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किस्सा: एक्टर के एक थप्पड़ से खराब हो गई थी ललिता पवार की आंख, डेढ़ दिन तक नहीं आया होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 24 Sep 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
Bollywood veteran actressLalita Pawar's life was ruined after a slap
ललिता पवार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों की खतरनाक सास और रामानंद सागर के 'रामायण' की मथरा तो आपको याद ही होंगी। इस रोल को मशहूर अदाकारा ललिता पवार ने निभाया था। अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिनों में खौफ पैदा कर दिया था। बेशक फिल्म में लोगों को हीरो और हीरोइन याद रहते हों, लेकिन जिस भी फिल्म में ललिता होतीं थी उस फिल्म में उन्हें भूल पाना आसान नहीं था। उन्हें अधिकरतर सास और मां के रोल ही मिलते थे। कारण था उनका चेहरा, जो लोगों को खतरनाक होने का एहसास दिलाता था। ललिता पवार ने 22 साल पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ललिता हमेशा से ऐसी नहीं दिखतीं बल्कि वह बहुत खूबसूरत थीं। लेकिन एक हादसे ने उनका पूरा चेहरा हमेशा के लिए बिगाड़ दिया था। चलिए जानते हैं किसने मारा था ललिता के चहरे पर थप्पड़।

Trending Videos
Bollywood veteran actressLalita Pawar's life was ruined after a slap
ललिता पवार - फोटो : Social Media

9 साल की उम्र से फल्मों में किया काम
ललिता पवार ने 9 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। एक बार जब वह अपने पिता के साथ फिल्म की शूटिंग देखने गई थीं को निर्देशक नाना साहेब की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने ललिता को बाल कलाकार का रोल ऑफर किया। जिसके बाद उन्होंने फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' से डेब्यू किया था। 40 के दशक के बाद उन्हें मुख्य अदाकारा के रुप में पहचान मिलने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood veteran actressLalita Pawar's life was ruined after a slap
ललिता पवार - फोटो : Social Media

एक थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी
बात साल 1942 की है, जंग-ए-आजादी के सेट पर एक सीन की शूटिंग चल रही थी। इस सीन में अभिनेता भगवान दादा को ललिता पवार को एक थप्पड़ मारना था। भगवान दादा ने ललिता के इतनी जोर का थप्पड़ मारा कि वह गिर पड़ीं, और उनके कान से खून निकलने लगा। आनन फानन में ललिता को अस्पताल ले जाया गया।

Bollywood veteran actressLalita Pawar's life was ruined after a slap
ललिता पवार - फोटो : Social Media

ललिता को लकवा मार गया
थप्पड़ इतना जोरदार था कि ललिता कोमा में चली गईं थीं। डेढ़ दिन तक कोमा में रहने के बाद वो ठीक तो हो गईं लेकिन उनकी दाहिने आंख में लकवा मार गया। लकवा धीरे धीरे समय के साथ ठीक हो गया लेकिन उनकी दाहिनी आंख पूरी तरह सिकुड़ गई। उनका चेहरा हमेशा के लिए खराब हो गया। भगवान दादा को इस हादसे का ताउम्र अफसोस रहा।

विज्ञापन
Bollywood veteran actressLalita Pawar's life was ruined after a slap
ललिता पवार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिलने लगे नेगेटिव रोल
इस हादसे के बाद ललिता को हीरोइन के रोल के बजाय नेगेटिव रोल ऑफर होने लगे। लेकिन ललिता ने फिर से फिल्मों में वापसी करने का फैसला किया और नेगेटिव रोल में उनसे शानदार एक्टिंग फिर कोई नहीं कर पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed