{"_id":"5e5cd6888ebc3ec54b2cf76f","slug":"bollywood-villain-billa-manik-irani-was-very-popular-his-death-reason-still-not-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिल्ला' नाम के विलेन के रोल से मशहूर हुआ था ये एक्टर, इस वजह से आजतक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बिल्ला' नाम के विलेन के रोल से मशहूर हुआ था ये एक्टर, इस वजह से आजतक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 03 Mar 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
manik irani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में विलेन की अहमियत भी हीरो जितनी ही होती है । बिना विलेन के हिंदी फिल्मों की कहानी अधूरी सी लगती हैं । 80 के दशक में आने वाली फिल्मों एक विलेन खूब डिमांड में रहता था । ये विलेन कई बार हीरो पर भी भारी पड़ा । उस दौरान इस विलेन ने ऐसी बॉडी बनाई थी कि इनके आगे हीरो भी फीके लगते थे । हम बात कर रहे हैं माणिक ईरानी की ।
2 of 6
manik irani
बेशक लोग इन्हें नाम से नहीं पहचानते होंगे, लेकिन तस्वीर देखते ही जरूर कह उठेंगे, 'अरे ये तो वही बिल्ला है।' सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' में निभाए बिल्ला नाम के विलेन के किरदार ने माणिक ईरानी को एक नया ही नाम दे दिया था। हालांकि इससे पहले माणिक ने और भी विलेन के किरदार निभाए थे, लेकिन उन्हें नई पहचान मिली फिल्म 'हीरो' से।
3 of 6
manik irani
माणिक ईरानी का अपना ही एक अलग अंदाज था। उनका लुक ऐसा था कि कोई भी देखकर डर जाए और उस पर माणिक की जानदार डायलॉग डिलिवरी। स्क्रीन पर माणिक के आते ही दहशत फैल जाती थी। लोग उन्हें ऐसे देखते थे मानों किसी सुपरस्टार को देख रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
माणिक ईरानी
माणिक ने 1974 में गुंडे के किरदार से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'कालीचरण', 'त्रिशूल', 'मिस्टर नटवरलाल', 'शान', 'कसम पैदा करनेवाले की' जैसी कई फिल्मों में काम किया। सुभाष घई की फिल्म 'कालीचरण' में माणिक ने गूंगे विलेन का रोल प्ले किया और इसमें वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
5 of 6
माणिक ईरानी
इस तरह माणिक ईरानी ने 80 और 90 के दशक में विलेन के रोल में राज किया और अपना खौफ काबिज रखा, लेकिन ये खौफ अचानक ही धूमिल हो गया । जब माणिक ईरानी ने शराब के नशे में खुद को डुबो लिया और एक दिन इस दुनिया से चल बसे। माणिक ईरानी की मौत कैसे हुई, किसी को भी पता नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।