फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड को कंगाल कर गया बीता शुक्रवार, रिलीज हुई आधा दर्जन फिल्में फ्लॉप

Sun, 28 Oct 2018 02:56 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Bollywood went crazy, Friday half a dozen movies released
Bazaar - फोटो : file photo

यूं तो यह साल बॉलीवुड के लिए अब तक अच्छा रहा है परंतु गुजरा शुक्रवार उसके लिए निराश करने वाला था। बीती 26 अक्तूबर को आधा दर्जन से ज्यादा फल्में रिलीज हुईं परंतु सारी नाकाम रहीं। बाजार काशी इन सर्च ऑफ गंगा, 5 वेडिंग्स, चल जा बापू, दशहरा, गांव: द विलेज नो मोर और द जर्नी ऑफ कर्मा जैसी फिल्में शुक्रवार को आई थीं। 

Bollywood went crazy, Friday half a dozen movies released
Saif Ali Khan - फोटो : file photo

इनमें सबसे बेहतर सैफ अली खान स्टारर बाजार ही साबित हुई। हालांकि वह भी पहले दिन एक करोड़ रुपये तक नहीं बना सकी। बाकी का हश्र बहुत बुरा रहा। हाल के वर्षों में सैफ का मार्केट लगभग खत्म हो गया है। लव आजकल और कॉकटेल से उनका गिरता स्टारडम शेफ और कालाकांडी जैसी फिल्मों से रसातल में पहुंच गया। बाजार का भी लगभग वही हाल है। 

Bollywood went crazy, Friday half a dozen movies released
कालाकांडी - फोटो : अमर उजाला

मुंबई-बंगलुरू जैसे मैट्रो को छोड़ इसे लेकर कहीं उत्सुकता नहीं दिखी। सैफ के लिए राहत की बात यही रही कि फिल्म को शैफ और कालाकांडी जैसी खराब समीक्षाएं नहीं मिली। उनके काम को सराहा गया। बाजार का कलेक्शन इन फिल्मों से थोड़ा बेहतर इसलिए रहा कि इसे पिछली फिल्मों के मुकाबले कुछ अच्छे ढंग से रिलीज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood went crazy, Friday half a dozen movies released
राजकुमार राव - फोटो : File Pic

बाजार के बाद राजकुमार राव-नर्गिस फाखरी की 5 वेडिंग्स और काशी इन सर्च ऑफ गंगा का कलेक्शन रहा। 5 वेडिंग्स का प्रमोशन ही नहीं हुआ जबकि काशी के निर्माताओं ने उत्तर भारत में भी फिल्म का सही प्रचार और मार्केटिंग नहीं की। इसका खामियाजा यह हुआ कि शरमन जोशी स्टारर फिल्म नॉर्थ में भी ठीक से ओपनिंग तक नहीं ले सकी। 

विज्ञापन
Bollywood went crazy, Friday half a dozen movies released
बॉलीवुड फिल्म 'बधाई हो' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

अन्य फिल्मों का कलेक्शन कुछ लाख रुपये भी नहीं रहा। हॉलीवुड की गूज बंप 2 भी शुक्रवार को डब करके रिलीज हुई, परंतु वह भी दर्शक नहीं जुटा पाई। कुल जमा इस शुक्रवार के बाद भी टिकट खिड़की पर बधाई हो और अंधाधुन ही जमी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed