{"_id":"5bf7f578bdec2241b5202d61","slug":"boney-kapoor-got-emotional-after-talking-about-sridevi-with-jhanvi-kapoor-in-49th-iffi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी का जिक्र करते ही भावुक हुए बोनी कपूर, चारों बच्चों के एक साथ आने की वजह भी बताई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी का जिक्र करते ही भावुक हुए बोनी कपूर, चारों बच्चों के एक साथ आने की वजह भी बताई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह साल सिनेमा प्रेमियों और बॉलीवुड सितारों के लिए बुरी खबर के साथ शुरू हुआ। इस साल की शुरुआत में भारतीय हीरोइन श्रीदेवी के अचानक निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। उनके निधन से केवल श्रीदेवी के फैंस ही नहीं बल्कि कई सितारे भी चौंक गए। वहीं उनके पति और फिल्ममेकर बोनी कपूर आज भी खुद को काफी अकेला महसूस करते हैं। इस बात का पता हाल ही में उनके एक बयान से पता चलता है।
boney kapoor
- फोटो : file photo
इन दिनों गोवा में 49वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFI) चल रहा है। इस फेस्टिवल में तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं। हाल ही में बोनी कपूर बेटी और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ IFFI में पहुंचे। इस दौरान वह मीडिया से भी मुखातिब हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान उस समय बोनी कपूर फफक फफक कर रोने लगे, जब उनसे उनके चारों बच्चों के बारे में पूछा गया।
Boney Kapoor
- फोटो : file photo
मीडिया ने जब उनसे पूछा कि श्रीदेवी के निधन के बाद आपके चारों बच्चे एक साथ आ गए, इस बारे में वह क्या सोचते हैं। इस पर बोनी कपूर ने भावुक हो गए और कहा- मैं ऐसे दौर से गुजार रहा था, जहां मुझे भी नहीं पता था कि मेरे साथ क्या होगा। ऐसे में मेरे बच्चे मेरे साथ आए और मुझे बुरे दौर से गुजरने की शक्ति दी। इसके अलावा मैं और कुछ नहीं कह सकता। हर माता-पिता के लिए यह संदेश है कि वह आएं और मेरे चारों बच्चों को देखें, जो हमेशा साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor on Sridevi`s death
- फोटो : file photo
इतना ही नहीं बोनी कपूर ने श्रीदेवी को लेकर और भी कई बातें की, लेकिन थोड़ी ही देर बाद सवाल-जवाब के बीच वह भावुक हो गए और रोने लगे। बता दें कि अभिनेत्री श्रीदेवी का इस साल 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। श्रीदेवी अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई हुई थीं। होटल के बाथरूम में उनका शव मिला।
विज्ञापन
sridevi boney kapoor
- फोटो : file photo
वहीं बात करें बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की तो उन्होंने इसी साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म धड़क में एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे। यूं तो यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकती, लेकिन दर्शकों ने ईशान और जाह्नवी की जोड़ी को काफी पसंद किया।