{"_id":"5e48df968ebc3ee5dd2954e2","slug":"boney-kapoor-says-my-relationship-with-salman-khan-is-strained-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान से बिगड़े रिश्ते पर बोनी कपूर ने पहली बार बताई सच्चाई, क्या मलाइका बनीं वजह?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान से बिगड़े रिश्ते पर बोनी कपूर ने पहली बार बताई सच्चाई, क्या मलाइका बनीं वजह?
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan, boney kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सलमान खान से किसी की दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही चर्चा में रहती है। पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि बोनी कपूर से उनके रिश्ते सही नहीं चल रहे हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब सलमान खान और बोनी कपूर बहुत अच्छे दोस्त थे। सलमान की कई फिल्मों को बोनी कपूर प्रोड्यूस भी कर चुके हैं।अब पहली बार बोनी कपूर ने सलमान से रिश्ते पर बयान दिया है।
2 of 5
boney kapoor, arjun kapoor
- फोटो : social media
ऐसी खबरें थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की वजह से सलमान और बोनी कपूर के रिश्ते में दरार आ गई है। एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा- 'अर्जुन एक निर्देशक बनना चाहता था लेकिन उसे लॉन्च करने का मेरे पास कोई प्लान नहीं था।'
3 of 5
boney kapoor
बोनी कपूर ने आगे कहा कि 'सलमान ने ही मुझे सलाह दी थी कि अर्जुन को अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमानी चाहिए। एक अभिनेता बनने के सारे गुण उसमें हैं। सलमान ने अर्जुन की काफी मदद की और गाइड किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
boney kapoor
- फोटो : social media
बोनी कपूर कहते हैं कि 'दुर्भाग्य है कि अब सलमान के साथ रिश्ते खराब हो चुके हैं। मेरे ऊपर सलमान का एहसान रहेगा कि उन्होंने अर्जुन को अभिनय के क्षेत्र में उतारने के लिए हमेशा उसका हौसला बढ़ाया।' हालांकि दोनों के रिश्ते में किस वजह से खटास आई है इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
5 of 5
boney kapoor
- फोटो : social media
खबरें थीं कि अर्जुन कपूर के मलाइका को डेट करने से सलमान नाराज थे। बाद में अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा था कि जब सही वक्त होगा तब वो इसका एलान करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।