फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13 के विजेता बने सिद्धार्थ और गुवाहाटी में हुआ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, ये बॉलीवुड की पांच खबरें

Sun, 16 Feb 2020 07:15 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 16 Feb 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
today five news of Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Filmfare Awards Malaika Arora lisa haydon
Sidharth Shukla, 65th Filmfare Awards - फोटो : amar ujala

बिग बॉस 13 के विजेता बने सिद्धार्थ शुक्ला


बिग बॉस के सीजन 13 को विजेता मिल गया है। बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला हैं। करीब चार महीने चले इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला का सफर काफी विवादित और रोचक रहा। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) दर्शकों की शुरू से ही पहली पसंद रहे थे। शो के ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आसिम रियाज (Asim Riaz), रश्मि देसाई (Rashami Desai), पारस छाबड़ा (Paras Chhabra), आरती सिंह (Aarti Singh) और शहनाज गिल (Shehnaaz Kaur Gill) मुकाबले में थे। 

पढ़ें: Bigg Boss 13 Winner: सिद्धार्थ ने अपने रास्ते से ऐसे हटाए ये पांच कंटेस्टेंट्स, फिर हासिल की ट्रॉफी

today five news of Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Filmfare Awards Malaika Arora lisa haydon
जेम्स बॉन्ड का थीम सॉन्ग रिलीज - फोटो : ट्विटर

सबसे कम उम्र की सिंगर बनीं बिली इलिश
वेलेन्टाइन्स डे से एक दिन पहले जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म 'नो टाइम टू डाय' का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया है। इस गाने को 18 वर्षीय बिली इलिश ने लिखा और गाया है। 'नो टाइम टू डाय' को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है। गाने का लिरिक्स खूब पसंद किया जा रहा है। 4 मिनट के इस गाने को गाने वाली इलिश इससे पहले रिलीज हुई जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म स्पेक्टर को थियेटर में नहीं देख पाईं थी क्योंकि उस वक्त उनकी उम्र 13 साल से कम थी। अब जरा सोचिए कि कितनी कम उम्र में बिली को ये कामयाबी हासिल हुई है। उस वक्त उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि आगे चलकर वो बॉन्ड की अगली फिल्म का टाइटल सॉन्ग गाने वाली हैं।

पढ़ें: जेम्स बॉन्ड का थीम सॉन्ग लिखने और गाने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर बनीं बिली इलिश

today five news of Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Filmfare Awards Malaika Arora lisa haydon
Malaika Arora - फोटो : Instagram

तस्वीर शेयर की ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा के फैंस जमकर कमेंट करते हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। अब इस ताजा तस्वीर को ही ले लीजिए। मलाइका ने इस बार ब्लैक एंड व्हाइट थ्रो बैक तस्वीरें शेयर की हैं।

पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें, यूजर्स बोले- कुछ खा लिया करो

विज्ञापन
विज्ञापन
today five news of Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Filmfare Awards Malaika Arora lisa haydon
Lisa Haydon - फोटो : social media

लीजा हेडन दूसरी बार बनीं मां
बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन के घर खुशखबरी आई है। वो दूसरी बार मां बन गई हैं। लीजा ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने उसका नाम लियो (Leo) रखा है। इसकी जानकारी लीजा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पेज पर दी है। लीजा ने अपने दोनों बेटों के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं और हाथ पकड़े हुए हैं।

पढ़ें: लीजा हेडन दूसरी बार बनीं मां, शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

विज्ञापन
today five news of Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Filmfare Awards Malaika Arora lisa haydon
करण जौहर, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

गुवाहाटी में हुआ 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन
बॉलीवुड के सबसे चर्चित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन शनिवार को हुआ। ये 65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स है। खास बात ये है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि फिल्मफेयर का आयोजन मुंबई से बाहर किया जा रहा है। 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन गुवाहाटी में किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की। इस अवॉर्ड्स शो का आयोजन गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया। 65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का प्रसारण 16 फरवरी की टीवी पर किया जाएगा। 

पढ़ें: Filmfare Awards 2020: गुवाहाटी में हुआ 65वें पुरस्कार का आयोजन, इन सितारों ने मारी बाजी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed