फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-आसिम को लेकर बंटे नजर आए सितारे, देखें कौन किसको कर रहा समर्थन

Sat, 15 Feb 2020 06:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Feb 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 finale know who are supporting sidhath shukla and asim riaz
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' के फिनाले में छह कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। इनमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, आरती सिह और शहनाज गिल हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की पॉपुलरिटी इतनी ज्यादा है कि फैंस उनके लिए ही ये शो देखते हैं। हालांकि सिद्धार्थ के आक्रामक और गुस्सैल रवैये की आलोचना भी होती रही है। वहीं बात आसिम की करें तो कई बड़े नामों के बीच वो उभरकर सामने आए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अब तक किन-किन सितारों ने सिद्धार्थ और आसिम का समर्थन किया है।

bigg boss 13 finale know who are supporting sidhath shukla and asim riaz
John Cena and Asim Riaz - फोटो : Social Media

जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आसिम रियाज की दो तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा था। एक इंटरव्यू में जॉन सीना ने कहा था कि वो जो भी तस्वीर पोस्ट करते हैं वो उनके लिए प्रेरणा है। 

View this post on Instagram

A post shared by John Cena (@johncena) on

bigg boss 13 finale know who are supporting sidhath shukla and asim riaz
Asim Riaz - फोटो : twitter

हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' की टीम ने भी आसिम का सपोर्ट किया है। फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से आसिम को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है, 'आसिम रियाज आपका फास्ट फैमिली में स्वागत है। हमारी फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में आ रही है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 finale know who are supporting sidhath shukla and asim riaz
kamya panjabi - फोटो : social media

बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं काम्या पंजाबी सिद्धार्थ के समर्थन में लगातार ट्वीट कर रही हैं। वो सिद्धार्थ की गेम प्लानिंग, समझदारी की तारीफें करती नजर आईं। इस सीजन में काम्या घर के अंदर भी गई थीं। वो आसिम से सिद्धार्थ को लेकर कहती हैं कि 'तुमने एक अच्छा दोस्त खो दिया।'

विज्ञापन
bigg boss 13 finale know who are supporting sidhath shukla and asim riaz
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo

बिग बॉस सीजन 3 के विजेता विंदु दारा सिंह भी काम्या की तरह सिद्धार्थ के समर्थन में हैं। विंदु के ट्विटर हैंडल को देखें तो ऐसा लगता है कि वो सिद्धार्थ के समर्थन में ट्रेंड को बहुत करीब से फॉलो करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed