फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback: बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद, साझा की दिवंगत अभिनेत्री की अनदेखी तस्वीर

Tue, 18 Jan 2022 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 18 Jan 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
boney kapoor shares a throwback picture of sridevi with his name written on her back
बोनी कपूर ने श्रीदेवी की तस्वीर साझा की - फोटो : social media

श्रीदेवी एक ऐसा नाम है जिसे कोई भुलाना चाहे तो भी नहीं भूला नहीं पाएगा। एक ऐसा नाम जो बरसों तक शुमार रहेगा। हाल ही में निर्माता बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी की पीठ पर सिंदूर से बोनी का नाम लिखा हुआ दिख रहा है।

boney kapoor shares a throwback picture of sridevi with his name written on her back
बोनी कपूर, श्रीदेवी - फोटो : Social Media

दुर्गा पूजा का जश्न मनाते हुए श्रीदेवी
बोनी कपूर ने श्रीदेवी की यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा,"साल 2012 में लखनऊ में साहारा सहर में दुर्गा पूजा के उत्सवों का जश्न मनाते हुए।" इस तस्वीर में श्रीदेवी की पीठ पर सिंदूर से बोनी का नाम लिखा है। पिछले हफ्ते भी बोनी ने श्रीदेवी और अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों को आइसक्रीम खाते हुए दिख रहे थे। 

boney kapoor shares a throwback picture of sridevi with his name written on her back
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट
जैसे ही बोनी कपूर ने श्रीदेवी की तस्वीर साझा की, वैसे ही से श्रीदेवी के फैंस पोस्ट पर कमेंट्स करने लगे। एक फैन ने कमेंट किया,"रूप की रानी।" तो वहीं एक दूसरे ने लिखा,"अभी भी विश्वास नहीं होता की श्रीदेवी अब हमारे बीच में नहीं हैं।" जबकी एक फैन ने तो बोनी से एक्साइटमेंट में ये तक पूछ लिया कि"सर आपका नाम वहां किसने लिखा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
boney kapoor shares a throwback picture of sridevi with his name written on her back
बोनी कपूर कर चुके हैं दो शादियां - फोटो : social media

दो शादी कर चुके हैं बोनी
बोनी कपूर ने दो शादी की हैं। बोनी की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी, इन दोनों के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हैं। लेकिन साल 1996 में मोना से उन्होंने तलाक ले लिया था। तलाक लेने के तुरंत बाद 1996 में ही बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। उनकी दो बेटियां हैं जान्हवी और खुशी कपूर। 

विज्ञापन
boney kapoor shares a throwback picture of sridevi with his name written on her back
श्रीदेवी और बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

चार साल पहले हुई थी श्रीदेवी की मौत
श्रीदेवी ने इस दुनिया को साल 2018 में अलविदा कह दिया था। उनकी मौत एक दुर्घटना से हुई थी। उनकी मौत के बाद से कई बार बोनी कपूर उनके बारे में बात कर चुके हैं। पिछले साल श्रीदेवी की पुण्यतिथी पर बोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था,"मैं हमारे रिश्ते के खत्म होने की तलाश नहीं कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि वो हर समय मेरे आसपास रहे। वो मेरे ख्यालों में है और हमेशा मेरे ख्यालों में रहेगी। दिन का एक भी पल ऐसा नहीं होता जब वो मेरे साथ न हो। वह भले ही यहां शारीरिक रूप से न हो, लेकिन वह हर समय मेरे दिमाग में रहती है और यही मुझे आगे बढ़ाता है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed