सब्सक्राइब करें

जाह्नवी कपूर ने बताया अपनी शेप्ड लैग्स का राज, कहा- पिता बोनी कपूर पैरों का मजाक उड़ाते थे

एंटरटेमेंट Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 02 Feb 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor used to make fun of janhvi kapoor leg in her childhood.
बोनी जाह्नवी - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों जाह्नवी कपूर ने बताया था कि उनके पिता बोनी कपूर उनकी जिम जाने की आदत से परेशान हैं। जाह्नवी ने अपने पिता की साथ हुई एक चैट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें उनके पिता ने एक न्यूज पेपर की कटिंग भेजी थी। इस कटिंग में लिखा था कि फिटनेस गोल हासिल करने के लिए जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना नुकसानदेय हो सकता है। अब जाह्नवी ने खुलासा किया कि उनके पिता बोनी कपूर बचपन से उनके पैरों का मजाक उड़ाया करते थे।

Boney Kapoor used to make fun of janhvi kapoor leg in her childhood.
janhvi kapoor

पिछले दिनों जाह्नवी ने बहन खुशी के साथ नेहा धूपिया के शो BFFs with Vogue में हिस्सा लिया। इस शो के दौरान जाह्नवी ने अपने शेप्ड लैग्स के बारे में बताते हुए कहा, 'ये सब मेरे पिता बोनी कपूर की वजह से हुआ है। वह बचपन में मेरे पैरों का बहुत मजाक उड़ाते और कहते 'चिकन लेग्स'। इसी के चलते मैंने अपने पैरों पर कड़ी मेहनत की।

 

Boney Kapoor used to make fun of janhvi kapoor leg in her childhood.
जाह्नवी - फोटो : सोशल मीडिया

जाह्नवी को बॉलीवु़ड में एंट्री लेने से पहले भी जिम आते-जाते अक्सर देखा जाता था हालांकि फिल्मों में आने के बाद जाह्नवी और भी ज्यादा अपनी फिटनेस पर ध्यान देने लगी हैं। वो अपना ज्यादा समय जिम में बिताती हैं। वो अपने शूटिंग के दौरान भी एक्सरसाइज करना नहीं भूलती साथ ही अपने खाने का भी ध्यान रखती हैं। उन्हें बाहर का खाना पसंद नहीं है घर में भी तला और ऑयली खाने से दूर रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor used to make fun of janhvi kapoor leg in her childhood.
Dhadak

बीते साल श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म 'धड़क' से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में जाह्नवी के अपोजिट ईशान खट्टर थे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था इसी के चलते इस फिल्म ने करीब 110 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।

विज्ञापन
Boney Kapoor used to make fun of janhvi kapoor leg in her childhood.
Janhvi Kapoor

जाह्नवी के इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तख्त' और गुंजन सक्सेना की बायोपिक में व्यस्त हैं। जाह्नवी ने गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर काम भी शुरू कर दिया है। इसमें वह IAF पायलट गुंजन के रोल में दिखेंगी। इस रोल के जाह्नवी ने अपना 6-7 किलो वजन बढ़ाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed