फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection 2023: आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल 2’ की टॉप 10 में एंट्री, विक्की कौशल की फिल्म से निकली आगे

Tue, 05 Sep 2023 04:32 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Sep 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Box Office Collection 2023 Hindi Movies Pathaan Gadar 2 The Kerala Story Dream Girl 2 ZHKZBK
ड्रीम गर्ल 2, जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझते रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये की नेट कमाई का जादुई आंकड़ा छूने से भले अभी काफी दूर हो, लेकिन इस साल की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में इसकी एंट्री हो गई है। ये फिल्म इस लिस्ट की नौवीं पायदान पर है और अब इसके ठीक ऊपर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ है। साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के नाम है।

Box Office Collection 2023 Hindi Movies Pathaan Gadar 2 The Kerala Story Dream Girl 2 ZHKZBK
गदर 2 और पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ हिंदी सिनेमा की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने हिंदी, तमिल और तेलुगु संस्करणों को मिलाकर करीब 543 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके हिंदी संस्करण का नेट घरेलू कलेक्शन करीब 524 करोड़ रुपये है। इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ तोड़ सकती है बशर्ते इसे फिल्म ‘पठान’ की ही तरह कम से कम 100 दिनों तक सिनेमाघरों में टिके रहने का मौका मिल सके। ‘गदर 2’ की कमाई सोमवार की रात तक के आंकड़ों के मुताबिक करीब 504 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Lalit Modi: सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद ललित मोदी को मिला नया हमसफर!, सुपरमॉडल संग वायरल हुई तस्वीर

Box Office Collection 2023 Hindi Movies Pathaan Gadar 2 The Kerala Story Dream Girl 2 ZHKZBK
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2023 में सबसे चौंकाने वाली कामयाबी निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को मिली है। अदा शर्मा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने बिना किसी बड़े सितारे के सिर्फ अपनी कहानी के बूते दर्शकों को आकर्षित किया। 8.05 करोड़ की साधारण सी ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने दर्शकों की तारीफों के चलते अपने कारोबार में चमत्कारी इजाफा किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी नेट कमाई 242.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

Shiv Shakti: शक्ति के पुनर्जन्म से तारकासुर की हवा खराब, पार्वती और गंगा के चरित्र में दिखेंगी ये अभिनेत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection 2023 Hindi Movies Pathaan Gadar 2 The Kerala Story Dream Girl 2 ZHKZBK
रॉकी और रानी की प्रेमकहानी, तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2023 की अब तक की चौथी और पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रहीं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’। निर्देशक करण जौहर की रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने हालांकि बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने का मील का पत्थर पार कर लिया लेकिन इस आंकड़े तक पहुंचने में लगे दिनों ने इस कमाई का आकर्षण फीका कर दिया। निर्देशक लव रंजन की रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लोगों ने ज्यादा पसंद किया और कमाई के मामले में ये रणवीर सिंह की फिल्म के ठीक पीछे पांचवें नंबर पर रही।

Shiv Shakti: शक्ति के पुनर्जन्म से तारकासुर की हवा खराब, पार्वती और गंगा के चरित्र में दिखेंगी ये अभिनेत्रियां

विज्ञापन
Box Office Collection 2023 Hindi Movies Pathaan Gadar 2 The Kerala Story Dream Girl 2 ZHKZBK
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में इस प्रकार हैं:
 

फिल्म कमाई करोड़ रुपये में
पठान  543.05
गदर 2 *  503.67
द केरल स्टोरी  242.20
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी  150.75
तू झूठी मैं मक्कार 149.05
ओएमजी 2  141.82
आदिपुरुष  135.04
किसी का भाई किसी की जान   110.53
ड्रीम गर्ल 2*  88.91
जरा हटके जरा बचके 88.00

*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed