अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' होली के मौके पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की है। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'NH 10' और 'फिल्लौरी' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। 'NH 10' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली और क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा। हालांकि 'फिल्लौरी' कुछ कमाल नहीं कर पाई। आइए जानते हैं पहले दिन 'परी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा।
Box Office COllection: डराने में कामयाब रही अनुष्का की 'परी', वीकेंड में बढ़ सकती है कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की छुट्टियों पर रिलीज हुई 'परी' पहले दिन थोड़ी सुस्त रही। इसकी एक वजह ये भी है कि लोगों ने रंगों का त्योहार होली मनाने के बाद घर में रहना ज्यादा पसंद किया। होली की वजह से ज्यादातर सिनेमाहॉल दोपहर बाद ही खुले। क्रिटिक्स ने फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया और अनुष्का के काम को काफी सराहा। जिसका फायदा वीकेंड में अनुष्का शर्मा को मिल सकता है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन 'परी' ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की कमाई कर ली है लेकिन आने वाले दिनों में फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। अनुष्का की फिल्म 'फिल्लौरी' ने पहले दिन 3.86 करोड़ की कमाई की थी।
. @AnushkaSharma 's #Pari 's All-India Nett early estimates for Day 1 is ₹ 4 Crs..
'परी' भारत में कुल 1,400 स्क्रीन पर रिलीज हुई जबकि ओवरसीज में यह 165 स्क्रीन पर रिलीज हुई। इस तरह 'परी' को वर्ल्डवाइड कुल 1,565 स्क्रीन मिले। अनुष्का की फीस निकाल दें तो फिल्म का बजट लगभग 18 करोड़ बताया जा रहा है।
फिल्म में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का VFX यूज किया गया है। रिलीज से पहले ही इसने 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के सैटेलाइट, म्यूजिक, डिजिटल राइट्स 10 करोड़ रुपये में बिके हैं। इस तरह से फिल्म का कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन पहले ही निकल चुका है।