{"_id":"5de4e55e8ebc3e54a0090ae4","slug":"box-office-collection-of-commando-3-bala-hotel-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन आया 'कमांडो 3' की कमाई में जबरदस्त उछाल, माउथ पब्लिसिटी का मिला फायदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीसरे दिन आया 'कमांडो 3' की कमाई में जबरदस्त उछाल, माउथ पब्लिसिटी का मिला फायदा
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 02 Dec 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
Commando 3
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी कमाई होने के दो पैमाने होते हैं। पहला, सुपरस्टार के तमगे के सहारे फिल्म का इतना प्रचार कर दिया जाए की लोग सिनेमाघरों तक खींचे चले आए। दूसरा, माउथ पब्लिसिटी यानी की दर्शकों की सकारात्मक प्रक्रिया से लोगों में उत्सुकता पैदा हो जाए और वे फिल्म देखने का मन बना लें। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई विद्युत जामवाल की फिल्म 'कमांडो 3' की रविवार की कमाई को इसी माउथ पब्लिसिटी का फायदा पहुंचा है। फिल्म से जुड़े जो नए बॉक्स ऑफिस आंकड़ें सामने आए हैं उसके अनुसार शुक्रवार के मुकाबले रविवार की कमाई में करीब 75 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
2 of 3
Commando 3
- फोटो : amar ujala, mumbai
आदित्य दत्त निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 4.74 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 5.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने रविवार को 7.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए कुल 18.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि शुक्रवार की धीमी शुरुआत के बाद फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया का फायदा पहुंचा है। इस आंकड़े के साथ यह एक्शन थ्रिलर फिल्म विद्युत जामवाल की वीकेंड पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है तो यह 100 करोड़ के क्लब में भी शुमार हो सकती है। 'कमांडो 3' में विद्युत के अलावा अदा शर्मा और गुलशन देवैया भी मुख्य किरदार में हैं।
3 of 3
Commando 3
- फोटो : Social Media
पिछले हफ्ते रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'होटल मुंबई' की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रविवार को 2.03 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल 4.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं पिछले चार हफ्तों से आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। कम स्क्रीन्स होने के बावजूद फिल्म ने रविवार को 1.71 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 113.59 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।