फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही 'भूल भुलैया 3', जानें अजय-विक्रांत की फिल्म का हाल?

Sun, 01 Dec 2024 11:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 Dec 2024 11:20 AM IST
सार

'भूल भुलैया 3' और 'अमरण' बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। वहीं, सिंघम अगेन अब फ्लॉप की श्रेणी में जा चुकी है। आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म का कैसा हाल रहा।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again The sabarmati Report amaran Update
भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन, द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस शनिवार के दिन कुछ फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं कुछ को अपेक्षाओं के अनुसार परिणाम नहीं मिले। 'भूल भुलैया 3' और 'अमरण' जैसी फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं, जबकि सिंघम 3 की रफ्तार उतनी अच्छी नजर नहीं आई। आइए जानते हैं इस शनिवार बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

Box Office Collection Report Saturday Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again The sabarmati Report amaran Update
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन ने अपनी अदाकारी से सबसे दिल जीते हैं। शनिवार को फिल्म ने दो करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 255.40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने अपने डरावने और मनोरंजक मिश्रण से दर्शकों पर अपना खूब जादू चलाया है। 

Box Office Collection Report Saturday Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again The sabarmati Report amaran Update
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम
अमरण

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' ने शनिवार को एक करोड़ 39 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 214.24 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म की कहानी और बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों को आकर्षित किया है। इसी वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again The sabarmati Report amaran Update
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम अगेन

अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारों के बावजूद 'सिंघम अगेन' ने शनिवार को एक करोड़ पांच लाख रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 245.15 करोड़ रुपये हो गया है। यह अब असफल फिल्मों की श्रेणी में आ चुकी है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again The sabarmati Report amaran Update
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
द साबरमती रिपोर्ट

विक्रांत मैसी की  फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 53 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 25.63 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म अब तक अपने बजट को भी पार नहीं कर सकी है। 
Pushpa 2: तेलंगाना में रात 1 बजे और सुबह 4 बजे भी होगा 'पुष्पा 2' का शो, जानिए कितनी रखी गई है टिकट की कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed