{"_id":"67a0189fe5d318f5c905aa67","slug":"box-office-collection-report-sunday-deva-sky-force-emergency-game-changer-daaku-maharaaj-2025-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली 'देवा', रविवार को 'स्काई फोर्स' की धांसू कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली 'देवा', रविवार को 'स्काई फोर्स' की धांसू कमाई
फरवरी के महीने में सिनेमाघरों में 'देवा', 'स्काई फोर्स', 'इमरजेंसी', 'गेम चेंजर' और 'डाकू महाराज' प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से बहुत सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी हैं। वहीं, कुछ टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार करने में सफल रही हैं। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
शाहिद कपूर को अपनी फिल्म 'देवा' से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, दर्शकों को यह फिल्म सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। पहले दिन से ही फिल्म अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी। शुक्रवार को फिल्म ने पांच करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म ने छह करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को छुट्टी वाला दिन होने के बाद फिल्म की कमाई में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला। तीसरे दिन देवा ने सात करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 19.05 करोड़ रुपये हो गई है।
Huma Qureshi: अभिनेत्री से राइटर बनीं हुमा कुरैशी, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में लॉन्च की पहली किताब 'जेबा'
3 of 6
स्काई फोर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्काई फोर्स
स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार कर रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 99.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आठवें दिन फिल्म ने चार करोड़ 60 लाख रुपये और नौवें दिन सात करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 10वें दिन स्काई फोर्स ने पांच करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 116.95 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इमरजेंसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद कम कमाई की है। 17वें दिन इस फिल्म ने महज 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 17.88 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
राम चरण की फिल्म गेम चेंजर भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही है। बड़े बजट की यह फिल्म अपनी लागत से अब भी कोसों दूर है। 23वें दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर मात्र छह लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 130.74 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।