सिनेमाघरों में इन दिनों द बकिंघम मर्डर्स, स्त्री 2 और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम प्रदर्शित हो रही है। स्त्री 2 का जादू लोगों पर अब तक सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, करीना कपूर की फिल्म दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम साबित हुई है। इसके अलावा विजय की फिल्म गोट भी अपनी लागत के हिसाब से अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।
Box Office Collection Report: द बकिंघम मर्डर्स की धीमी रफ्तार जारी, स्त्री 2 अब भी दिखा रही कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानें जां के बाद करीना कपूर खान एक बार क्राइम थ्रिलर फिल्म में नजर आईं हैं। फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलता नहीं दिख रहा है। कमाई के मामले में अब तक फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
पहले दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 15 लाख रुपये से अपनी शुरुआत की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने थोड़ा उछाल लेते हुए एक करोड़ 95 लाख रुपये कमाए। ताजा आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने दो करोड़ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई पांच करोड़ 30 लाख रुपये हो गई है।
गोट हाल ही में रिलीज हुई है। हालांकि, फिल्म का अब तक का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। विजय जैसे सुपरस्टार के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार अब तक उतनी अच्छी नहीं रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 178 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने की जद्दोजहद में दिख रही है। 11वें दिन इस फिल्म ने 15.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 214 करोड़ रुपये हो गई है।
स्त्री 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से अब तक जारी है। फिल्म की कमाई की रफ्तार सप्ताहांत में एक बार तेज देखने को मिली। रविवार को इस फिल्म ने सात करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने कुल 555.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Kadambari Jethwani: आंध्र प्रदेश में तीन आईपीएस अधिकारी निलंबित, अभिनेत्री को फंसाने और गिरफ्तार करने का आरोप