सिनेमाघरों में इन दिनों देवरा पार्ट वन और स्त्री 2 प्रमुख रूप से प्रदर्शित हो रही हैं। जहां एक और जूनियर एनटीआर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। वहीं, स्त्री 2 की मजबूत पकड़ अब भी बरकरार है। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितनी कमाई की।
Box Office Collection: दूसरे रविवार को आरआरआर की चौथाई भी नहीं रही देवरा की कमाई, ‘स्त्री‘ कुछ भी कर सकती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरा पार्ट वन
देवरा पार्ट वन में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म का निर्देशन जनता गैराज जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके कोरटाला शिवा ने किया है। यह फिल्म भले ही 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, लेकिन बड़े बजट के कारण इसके कलेक्शन को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता।
Devara Box Office Collection: देवरा की कमाई में मामूली सुधार, जानें फिल्म ने किया कितना कलेक्शन
पहले हफ्ते में देवरा पार्ट वन ने 215.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने आठवें दिन छह करोड़, नौवें दिन नौ करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 32.43 फीसदी का उछाल दर्ज किया। 10वें दिन इस फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म का कुल कलेक्शन अब 243.1 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, इस फिल्म का कलेक्शन जूनियर एनटीआर की पिछली फिल्म से काफी कम है। दूसरे रविवार को तेलुगु अभिनेता की पिछली फिल्म आरआरआर ने 52.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
स्त्री 2 की बात करें तो यह फिल्म अब भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। फिल्म ने 600 करोड़ के क्लब की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। 53वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 594.6 करोड़ रुपये हो गई है।
Stree 2 Box Office Collection: 53वें दिन भी दर्शक बटोरने में कामयाब रही स्त्री 2, जानें कलेक्शन