सब्सक्राइब करें

Amar Kaushik: दर्शकों को कब जानने को मिलेगा श्रद्धा के किरदार का नाम? स्त्री 2 के निर्देशक ने कर दिया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Oct 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
Stree 2 Director Amar Kaushik Reveals When will audience get to know the name of Shraddha kapoor character
अमर कौशिक, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई- इंस्टाग्राम
स्त्री 2  बॉक्स ऑफिस पर अब भी कमाल दिखा रही है। 53वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन कर 600 करोड़ क्लब की ओर अपना एक और कदम बढ़ा दिया है। हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह फिल्म अब भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। 

Stree 2 Director Amar Kaushik Reveals When will audience get to know the name of Shraddha kapoor character
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर

फिल्म की कहानी के साथ दर्शकों को स्त्री 2 के गहरे रहस्य भी काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। इन्हीं में से एक रहस्य फिल्म में श्रद्धा कपूर के किरदार का नाम भी है। दरअसल, फिल्म के एक सीन में श्रद्धा ने अपने किरदार का नाम राजकुमार राव के कान में बताया था। तभी से सोशल मीडिया पर श्रद्धा के किरदार को लेकर तरह तरह की थ्योरी बताई जाने लगीं। 

Stree 2 Director Amar Kaushik Reveals When will audience get to know the name of Shraddha kapoor character
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर

हाल ही में एक बातचीत में जब फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक से भी यह सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म में नाम बताए जाने के बाद से विक्की की प्रतिक्रिया से ऐसा लग रहा है कि उन्हें नाम ठीक नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Director Amar Kaushik Reveals When will audience get to know the name of Shraddha kapoor character
अमर कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने कहा, "उसका नाम एक बहुत बड़ा रहस्य है। मुझे लगता है कि तुम लोगों को काफी समय रुकना पड़ेगा उसके लिए।" अमर कौशिक ने यह भी बताया कि श्रद्धा का नाम सुनते ही राजकुमार राव जो प्रतिक्रिया दी थी वह एकदम वास्तविक थी। 

विज्ञापन
Stree 2 Director Amar Kaushik Reveals When will audience get to know the name of Shraddha kapoor character
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

स्त्री 2 की अपार सफलता के बाद अब प्रशंसक इस फ्रेंचाइजी की अगली किस्त की शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि स्त्री 2 दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसमें मुंजा और भेड़िया जैसी कई फिल्में शामिल हैं। स्त्री 2 ने अक्षय कुमार भी नजर आए थे। ऐसे में फैन कयास लगा रहे हैं कि आने वाले समय में वह भी इस यूनिवर्स की फिल्मों में अहम किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
Stree 2 Box Office Collection: 53वें दिन भी दर्शक बटोरने में कामयाब रही स्त्री 2, जानें कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed