श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में काफी आगे निकल चुकी है। यह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी है और हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए संघर्ष कर रही है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की यह मूवी अपने आठवें हफ्ते में है। 'स्त्री 2' की रिलीज को आज 53 दिन पूरे हो गए हैं। आइए इसके आठवें रविवार के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-
Stree 2 Box Office Collection: 53वें दिन भी दर्शक बटोरने में कामयाब रही स्त्री 2, जानें कलेक्शन
'स्त्री 2' की रिलीज को आज 53 दिन पूरे हो गए हैं। आइए इसके आठवें रविवार के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'स्त्री 2' साल 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। साथ ही यह हिंदी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी और 141.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस 60 करोड़ी फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे हफ्ते इसने 18.6 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। 44वें दिन इसकी कमाई 90 लाख, 45वें दिन 2.1 करोड़, 46वें दिन 2.5 करोड़ और 47वें दिन 65 लाख रुपये रही। 48वें दिन (मंगलवार) को इसने 85 लाख रुपये का कारोबार किया।
Bigg Boss 18 Premiere Live: दर्शकों का खत्म हुआ इंतजार, शुरू हुआ बिग बॉस का नया सीजन
मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म 'स्त्री 2' ने 49वें दिन 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने रिलीज के 50वें दिन 45 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह इसके सात हफ्ते का कुल कलेक्शन 9.35 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म अब अपने आठवें हफ्ते में चल रही है। मूवी ने 51वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की। 52वें दिन इसने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
Bigg Boss 18: पर्दे से ब्रेक और दूसरी शादी के लिए कबूला इस्लाम, बिग बॉस 18 के चर्चित चेहरे हैं विवियन डीसेना
वहीं, शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 'स्त्री 2' ने रिलीज के 53वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म का अब तक का कुल कारोबार 594.6 करोड़ रुपये हो गया है। 'स्त्री 2' को 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। अगर ऐसा हुआ तो यह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को पछाड़कर हिंदी की नंबर 1 फिल्म बन जाएगी।