फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 100 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही 'रेड 2', जानें बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों का कैसा रहा हाल?

Thu, 08 May 2025 09:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 08 May 2025 09:02 AM IST
सार

Wednesday Box Office Collection Report: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। वहीं, कई फिल्मों का हाल बेहाल रहा। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Wednesday Raid 2 Thunderbolts Kesari Chapter 2 The Bhootnii Hit 3
रेड 2, द भूतनी - फोटो : एक्स

बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में इन दिनों प्रदर्शित हो रही हैं। अजय देवगन की 'रेड 2', अक्षय कुमार की 'केसरी 2', मार्वल की 'थंडरबोल्ट्स', साउथ स्टार नानी की 'हिट 3' और संजय दत्त की 'द भूतनी' जैसी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल रहा है। बुधवार को इनमें से कुछ फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्मों की सांसे थमती नजर आईं। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को कैसा हाल रहा।


Virat Kohli: विराट कोहली से विवाद के बीच अनुष्का का हाथ चूमते दिखे राहुल वैद्य, वीडियो वायरल; जानें पूरा मामला

Box Office Collection Report Wednesday Raid 2 Thunderbolts Kesari Chapter 2 The Bhootnii Hit 3
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब
रेड 2

अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाए हुए है। पहले बुधवार को फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 90.05 करोड़ रुपये हो गई है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी। अजय देवगन के दमदार अभिनय और कहानी की रोचकता ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है। 
Fatima Sana Shaikh: 'मासूमों को निशाना बनाने वाले कायर हैं', पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी पर भड़कीं फातिमा

Box Office Collection Report Wednesday Raid 2 Thunderbolts Kesari Chapter 2 The Bhootnii Hit 3
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
केसरी 2

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर 'केसरी 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' 18 अप्रैल से सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाए हुए है। 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 82.7 करोड़ रुपये हो गई है। 150 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म भले ही हिट होने की रेस में पीछे हो, लेकिन इसकी स्थिर कमाई और दर्शकों का प्यार इसे बॉक्स ऑफिस पर टिकाए हुए है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Wednesday Raid 2 Thunderbolts Kesari Chapter 2 The Bhootnii Hit 3
हिट 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
हिट 3

साउथ स्टार नानी की 'हिट 3: द थर्ड केस' भी बॉक्स ऑफिस पर स्थिर नजर आ रही है बुधवार को फिल्म ने दो करोड़ 15 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 61.2 करोड़ रुपये हो गया है। 1 मई को रिलीज हुई इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को साउथ के दर्शकों से जबरदस्त समर्थन मिला है, हालांकि हिंदी बेल्ट में इसका प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Wednesday Raid 2 Thunderbolts Kesari Chapter 2 The Bhootnii Hit 3
थंडरबोल्ट्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंडरबोल्ट्स

मार्वल स्टूडियोज की 'थंडरबोल्ट्स' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन जारी रखा है। बुधवार को फिल्म ने एक करोड़ 11 लाख  रुपये की कमाई की, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 17.07 करोड़ रुपये हो गया है। हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई इस एक्शन और साइंस-फिक्शन फिल्म को हॉलीवुड के प्रशंसकों का समर्थन मिल रहा है। हालांकि, भारतीय फिल्मों के सामने इसकी कमाई सीमित रही है, लेकिन यह 'द भूतनी' से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed