हाल के दिनों में सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन किसी भी नई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई नहीं की है। युद्रा का पहले ही हफ्ते में बुरा हाल हो गया है। वहीं, कहां शुरू कहां खतम भी अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। इसके अलावा द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम भी पर्दे पर प्रदर्शित हो रही है, लेकिन यह फिल्म भारत में अपनी लागत जितना कलेक्शन नहीं कर पाई है। हालांकि, इन सबसे बेहतर स्थिति स्त्री 2 की है। फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर भले ही कम हो गई है, लेकिन यह टिकट खिड़की पर अब भी मजबूती के साथ टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
Box Office Collection Report: छह दिन में ही 'युद्रा' की हालत हुई पतली, 'स्त्री 2' का धमाल अब भी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धांत चतुर्वेदी की हालिया फिल्म युद्रा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। फिल्म में मालविका मोहनन और राघव जुयाल भी हैं। एक्शन का ओवरडोज होने के साथ इसकी कमजोर कहानी की वजह से लोग इस फिल्म को न ही देखने में अपनी बेहतरी समझ रहे हैं। छठे दिन इस फिल्म ने 47 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 10.43 करोड़ रुपये हो गई है।
Yudhra Box Office Collection Day 6: ‘नहीं सुधरी युद्रा’ की हालत, छठे दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई
ध्वनि भानुशाली की डेब्यू फिल्म कहां शुरू कहां खतम बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। पहले दिन अच्छी शुरुआत के बाद फिल्म की कमाई अच्छी नहीं रही है। बुधवार को इस फिल्म ने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई दो करोड़ 66 लाख रुपये हो गई है।
सुपरस्टार विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। बड़े बजट के कारण इसके अब तक के कलेक्शन को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। 21वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 246.7 करोड़ रुपये हो गई।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का धमाल अब भी जारी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 42वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 581.4 करोड़ रुपये हो गई है। जवान के हिंदी भाषा की कमाई को पीछे छोड़ने में स्त्री 2 महज एक कदम दूर है।