फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में इश्क विश्क रिबाउंड, जानें अन्य फिल्मों का हाल

Thu, 27 Jun 2024 08:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Jun 2024 08:25 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Wednesday report Updates Ishq Vishk Rebound Chandu champion Munjya Earnings
इश्क विश्क रिबाउंड, चंदू चैंपियन, मुंजा - फोटो : एक्स

इश्क विश्क रिबाउंड का जादू दर्शकों पर नहीं चल सका है। वीकएंड के बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई और गिरती चली जा रही है। वहीं, चंदू चैंपियन की भी अब तक की कमाई औसत से नीची ही रही है। इसके अलावा सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही मुंजा 100 करोड़ी क्लब की ओर बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि बुधवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की।

Box Office Collection Wednesday report Updates Ishq Vishk Rebound Chandu champion Munjya Earnings
इश्क विश्क रिबाउंड रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इश्क विश्क रिबाउंड

बॉक्स ऑफिस पर इश्क विश्क रिबाउंड का हाल बेहाल है। निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया है। यह फिल्म अब तक अपनी लागत से भी काफी पीछे नजर आ रही है। इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख रुपये कमाए। 

Box Office Collection Wednesday report Updates Ishq Vishk Rebound Chandu champion Munjya Earnings
इश्क विश्क रिबाउंड रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह ढेर हो गई। चौथे दिन फिल्म ने महज 41 लाख रुपये बटोरे। पांचवें दिन फिल्म ने 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक छठे दिन फिल्म ने 43 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ 90 लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Wednesday report Updates Ishq Vishk Rebound Chandu champion Munjya Earnings
चंदू चैंपियन रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन

चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन की अदाकारी की हो रही तारीफ के बाद भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर दमदार कमाई नहीं कर सकी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, मंगलवार को इस फिल्म ने एक करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 13वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 81 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 54.71 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Wednesday report Updates Ishq Vishk Rebound Chandu champion Munjya Earnings
मु्ंजा - फोटो : यूट्यब
मुंजा

शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म मुंजा 100 करोड़ी क्लब की ओर अपने कदम बढ़ाती हुई दिख रही है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 32.65 करोड़ रुपये बटोरे थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 20वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 24 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई  90.04 करोड़ रुपये हो गई है।
Nitin Mukesh Birthday: लता मंगेशकर की वजह से चमकी नितिन मुकेश की किस्मत, ऐसे मिला था पहली बार गाने का मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed