भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। शादी की तारीख नजदीक होने के कारण इन दिनों वह काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। हाल ही में अनंत उस समय सुर्खियों में आ गए जब वह खुद से अपनी शादी का कार्ड सलमान खान को देने उनके घर पर पहुंच गए।
Salman Khan- Anant Ambani: सलमान खान के घर पहुंचे अनंत अंबानी, व्यक्तिगत रूप से दिया शादी का निमंत्रण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह सुरक्षा गार्डों के साथ बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में नजर आए। हथियारबंद अंगरक्षकों और सुरक्षाकर्मियों से घिरे अंबानी की कारों का काफिला सलमान के घर के बाहर देखा गया। अनंत ने अपने हाथों से सलमान को शादी का निमंत्रण दिया। बैंगनी रंग के पारंपरिक परिधान पहने होने वाले दूल्हे को चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ देखा गया।
Anant Ambani at #Salmankhan's house Galaxy Apartment for his marriage Invitation... pic.twitter.com/jbpEf7dqyg
अनंत और सलमान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जामनगर में प्री-वेडिंग इवेंट के दौरान दोनों का मस्ती से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में अनंत अपनी बाहों में उठाकर सलमान खान के साथ डांस करने की कोशिश कर रहे थे।
सलमान से पहले अनंत अंबानी को अक्षय कुमार और अजय देवगन के घर जाकर उन्हें शादी का निमंत्रण देते हुए देखा गया था। अनंत और राधिका की शादी की चर्चा इस समय पूरे देश में चल रही है। इस शादी की तैयारियां इस समय जोर शोर से हो रही है।
मेहमानों की सूची में बॉलीवुड की मशहूर सितारे, व्यवसायी और अंतरराष्ट्रीय दिग्गज लोग शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी का जश्न 12 जुलाई से शुरू होगा और 14 जुलाई को एक भव्य पार्टी के साथ समाप्त होगा।
Kalki 2898 AD 1st Day Advance Booking: कल्कि की एडवांस ओपनिंग ही 50 करोड़ के पार, हिंदी पट्टी पर टिकी निगाहें