फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nitin Mukesh Birthday: लता मंगेशकर की वजह से चमकी नितिन मुकेश की किस्मत, ऐसे मिला था पहली बार गाने का मौका

Thu, 27 Jun 2024 07:14 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 27 Jun 2024 07:14 AM IST
सार

दिवंगत दिग्गज गायक मुकेश के बेटे और अभिनेता नील नितिन मुकेश के पिता नितिन मुकेश 27 जून को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के खास अवसर पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-
 

विज्ञापन
Nitin Mukesh Birthday Know singer career songs personal life and lesser known facts
नितिन मुकेश - फोटो : अमर उजाला

दिवंगत दिग्गज गायक मुकेश के बेटे और अभिनेता नील नितिन मुकेश के पिता नितिन मुकेश 27 जून को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। नितिन मुकेश भी पिता की तरह गायिकी का शौक रखते हैं। नितिन ने अपने करियर में कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है। नितिन मुकेश ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, बप्पी लहरी, खय्याम, आरडी बर्मन, आनंद-मिलिंद जैसे दिग्गज संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है। आइए आज उनके जन्मदिन के खास अवसर पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-

Nitin Mukesh Birthday Know singer career songs personal life and lesser known facts
नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम

नितिन मुकेश का जन्म 27 जून, 1950 को हुआ था। नितिन मुकेश ने मनोज कुमार, शशि कपूर, जीतेंद्र, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े स्टार्स की फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने लता मंगेशकर, आशा भोसले, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति, साधना सरगम और अलका याग्निक जैसी शानदार सिंगर्स के साथ कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन लता दीदी के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अलग थी।

Nitin Mukesh Birthday Know singer career songs personal life and lesser known facts
नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम

नितिन अपने पिता मुकेश की तरह ही लता मंगेशकर को दीदी कहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने लता के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे पिता मुकेश के निधन के बाद लता दीदी काफी उदास हो गई थीं। उन्होंने बताया कि उस दुख की घड़ी में दीदी पूरे दिन उनके साथ रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि लता दी ने मेरे पिता के साथ दो इंटरनेशनल शो साइन किए थे। मगर उससे पहले ही साल 1976 में उनका निधन हो गया, जिसके बाद लता दी ने पहले शो को कैंसिल करने का मन बनाया, लेकिन वर्क कमिटमेंट के चलते वो मुकेश के बेटे नितिन को अपने साथ ले गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nitin Mukesh Birthday Know singer career songs personal life and lesser known facts
नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम

नितिन मुकेश ने जोड़ा, 'शो में लता दी ने कहा कि मुकेश भैया इस कॉन्सर्ट को करने से पहले नहीं रहे। मैं अपने साथ उनके बेटे नितिन मुकेश को लेकर आई हूं।' नितिन मुकेश ने कहा, “मैं उन सभी देशों की सूची भी नहीं बना सकता जहां लता दीदी ने प्रदर्शन किया था। मैं भाग्यशाली था कि वह मुझे अपने साथ अमेरिका, कनाडा, वेस्ट इंडीज, रूस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी द्वीप समूह, दुबई–पूरे यूएई-मस्कट, बहरीन, यूके, हॉलैंड, बेल्जियम और फ्रांस ले गईं।'

विज्ञापन
Nitin Mukesh Birthday Know singer career songs personal life and lesser known facts
नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी हो कि नितिन मुकेश के पिता मुकेश दिल्ली के कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखते थे। वहीं, उनकी मां सरल त्रिवेदी एक गुजराती श्रीमाली ब्राह्मण हैं। नितिन मुकेश ने निशि मुकेश से शादी की है, जिनसे उनके बेटे नील नितिन मुकेश हैं। नील अभिनय की दुनिया में पहचान बना चुके हैं। 
Movies Earn Crores: 'कल्कि 2898 एडी' से लेकर 'सालार' तक, जानिए एडवांस बुकिंग में किस फिल्म ने कमाए कितने रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed